फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: श्रीगंगानगर के कई इलाकों में आसामान में नजर आई लाल और हरे रंग की तेज रोशनी, चर्चा का विषय

Thu, 23 Jun 2022 10:14 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर में आसमान में तेज रौशनी दिखना चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे खगोलीय घटना बता रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर में बुधवार रात करीब नौ बजे आसमान में अचानक तेज धमाके के साथ एक तेज रोशनी नजर आई। लाल और हरे रंग की इस रोशनी देखकर सभी चौंक गए। रौशनी इतनी तेज थी कि पूरा आसमान चमक गया। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार करीब दस सेकेंड तक चमकने के बाद यह रोशनी अचानक गायब हो गई। जिले के श्रीगंगानगर, अनूपगढ़, घड़साना, रावला, रायसिंहनगर और कई अन्य इलाकों में यह घटना लोगों ने देखी। कुछ लोग इसे खगोलीय घटना बता रहे हैं तो कुछ लोग सीमा क्षेत्र में सेना की गतिविधि से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें