फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर ने नर्स के साथ की अश्लील हरकतें, विरोध पर पीटा, जेएलएन अस्पताल में हंगामा 

Wed, 25 May 2022 09:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

जेएलएन अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर ने नशे में धुत होकर नर्स के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट भी की। कार्रवाई की मांग को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों ने विरोध किया और डॉक्टर व अस्पताल अधीक्षक का पुतला भी फूंका। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर फूंका पुतला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन असपताल में बुधवार को हंगामा हो गया। यहां नर्सिंगकर्मी और रेजिडेंट डॉक्टर्स ऐसोसिएशन आमने-सामने हो गए हैं। दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

विज्ञापन


दरअसल,  मंगलवार देर रात जेएलएन अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में महिला नर्स के साथ नशे में धुत डॉक्टर ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसे नर्स को थप्पड़ भी मार दिया। बुधवार सुबह पीड़िता ने कोतवाली थाने में डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गंगा शरण जाटव ने बताया कि महिला नर्स रात करीब डेढ़ बजे थिएटर में काम कर रही थी। इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टर ईशान नशे में धुत होकर पहुंचा और नर्स के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर डॉक्टर ने नर्स के साथ मारपीट भी की। 
विज्ञापन


घटना के बाद नर्स के समर्थन में उतरे नर्सिंग कर्मचारी जेएलएन अस्पताल के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। साथ ही डॉक्टर ईशान और अस्पताल अधीक्षक अनिल जैन का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें