फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: वैवाहिक कार्यक्रम में टेंट लगाते समय मजदूर की करंट लगने से मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

Fri, 01 Dec 2023 10:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur News: वैवाहिक कार्यक्रम में टेंट लगाते समय मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में सैपऊ थाना क्षेत्र के गांव हरपाल का नगला में शुक्रवार को शादी के लिए टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आने से 22 साल के मजदूर की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


मृतक युवक अनिल (22) पुत्र रमेश निवासी घड़ी चटोला को अस्पताल लेकर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक हरपाल का नगला गांव में लाखन सिंह के पुत्र की शादी में टेंट लगाने के लिए गया हुआ था। शादी के लिए टेंट की फीटिंग करते वक्त अचानक लोहे के पाइप में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से युवक मौके पर ही अचेत हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित करते हुए शव को पुलिस की मदद से मोर्चरी में रखवा दिया।

अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा घटना की जानकारी सैंपऊ थाना पुलिस को दी गई है। जिला अस्पताल पहुंची सैंपऊ थाना पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया, मृतक के परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। उधर, घटना से मृतक के परिजनों में मातम पसर गया है। जिला अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंचे परिजन रो-रो कर चीख पुकार करने लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें