फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार में लिप्त दो युवतियों समेत चार गिरफ्तार

Tue, 21 Mar 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
prostitution
विज्ञापन
जोधपुर के रिहायशी इलाके में जिस्मफरोशी का मंगलवार को भगतासनी पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवतियां अहमदाबाद निवासी बताई जा रही हैं। 
विज्ञापन


ये युवतियां एक दिन पहले ही जोधपुर आई थी। पुलिस के मुताबिक जोधपुर के कुडी भगतासनी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुडी भगतासनी सेक्टर 9 में स्थित एक रहवासी मकान में किराए पर रहने वाला रमेश देह व्यापार कर रहा है। इस पर एसीबी बोरानाडा सिमरथाराम और कुडी थानाधिकारी आनंदसिंह के नेतृत्व में टीम ने मकान में एक डिकाय ग्राहक भेजकर देह व्यापार की तस्दीक करवाई। तस्दीक होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार के आरोप में गुजराम अहमदाबाद निवासी रीता और ज्योतसना के साथ ही दलाल रमेश और एक युवक दिनेश को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


अभी तक की गई पूछताछ में सामने आया है कि रमेश लंबे समय से यहां इलाके में किराए का मकान लेकर देह व्यापार का कारोबार करवा रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें