फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सीएम गहलोत का पीएम मोदी पर हमला, बोले- भाजपा की फासीवादी सोच को देश की जनता नकार देगी 

Thu, 10 Feb 2022 01:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को मजबूत करने वाली है। कांग्रेस के कई नेताओं ने आजादी के बाद शहादत दी। ऐसी पार्टी की निंदा करना दुखद है। 


 
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। मोदी के हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कांग्रेस पर की गई टिप्पणियों को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सीएम ने कहा कि आरएसएस और भाजपा की फासीवादी सोच को देश की जनता पूरी तरह से खारिज कर देगी। 

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को मजबूत करने वाली है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सरदार बेअंत सिंह और बलवंत राय मेहता सहित कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं ने आजादी के बाद भी देश की एकता और अखंडता के लिए शहादत दी। ऐसी पार्टी की निंदा करना बहुत ही दुखद है। भाजपा की विचारधारा ने देश का जो हाल किया है वह पूरा देश देख रहा है। 

देश में बनाया तनाव और हिंसा का माहौल
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की विचारधारा के कारण देश की लोकतांत्रिक संस्थाएं डरी हुई हैं। स्कूल और कॉलेजों में जाने वाले बच्चे बढ़ती बेरोजगारी के कारण अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। भाजपा की विचारधारा ने देश में अविश्वास, तनाव और हिंसा का माहौल बना दिया है। इससे 'अनेकता में एकता' वाले भारत देश पहचान दुनियाभर में धूमिल हो रही है।  
विज्ञापन


आपातकाल के कारण गिनाने का कोई मतलब नहीं 
इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी के राज्यसभा में दिए गए अभिभाषण पर जोरदार पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि अघोषित आपातकाल है, कोई नहीं जानता कि देश किस दिशा में जा रहा है। पीएम को पिछली सरकारों की कमियां गिनाने की बजाय विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि अब आपातकाल लगाने के कारणों को गिनाने का कोई मतलब नहीं है। दुनिया जानती है कि आपातकाल लगाया गया था और फिर उसके बाद हमारी सरकार गिर गई थी। सभी जानते हैं कि आपातकाल क्यों लगाया गया था और इस दौरान क्या हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें