फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 13 से शुरू होगा कांग्रेस का चिंतन शिविर, इस अस्पताल में वीआईपी के लिए किए जा रहे खास इंतजाम 

Mon, 02 May 2022 02:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

रवींद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में नव संकल्प चिंतन शिविर में आने वाले नेताओं के लिए वीआईपी विंग का निर्माण किया जा रहा है। इसकी निगरानी के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने डॉक्टर्स का एक कोर ग्रुप भी तैयार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यह शिविर 13 से शुरू होकर 15 मई तक चलेगा। एक तरह कांग्रेस इस शिविर की तैयारियां करने में जुटी तो वहीं दूसरी तरह शहर के के रवींद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में भी हलचल है।

विज्ञापन


नव संकल्प चिंतन शिविर में आने वाले नेताओं के लिए अस्पताल में वीआईपी विंग का निर्माण किया जा रहा है। इसकी निगरानी के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने डॉक्टर्स का एक कोर ग्रुप भी तैयार किया है। जानकारी के अनुसार यहां 12 बेड का कार्डियो आईसीयू बनाया जा रहा है। जिनमें से पांच को वीआईपी के लिए बुक रखा जाएगा, ताकि आपातकाल में इनका उपयोग किया जा सके। साथ ही यहां की कैथ लैब को भी आधुनिक किया जा रहा है। दो एंबुलेंस और डॉक्टरों की चिंतन शिवर के समय वहां मौजूद रहेंगी। काफी समय से बंद एक लिफ्ट को भी सही कर दिया गया है।

प्रबंधन के अनुसार शिवर के लिए एक डॉक्टरों की विशेष टीम भी बनाई जाएगी। इसमें जयपुर के एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों को भी शामिल किया जा सकता है।
   
400 नेता होंगे शामिल 
नव संकल्प चिंतन शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल होंगी। शिविर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। इस शिविर में 400 महमानों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। शिविर में ऑल इंडिया कांग्रेस समिति के पदाधिकारियों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता सहित अन्य महत्वपूर्ण लोग शामिल होंगे।  
विज्ञापन


ताज अरावली में शिविर का आयोजन  
शहर के ताज अरावली में चिंतन शिविर का आयोजन होगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के ठहरने की व्यवस्था भी यहीं की जा रही है। इसके अलावा शिविर में आने वाले सभी नेताओं के रुकने की व्यवस्था भी उदयपुर में ही की जा रही है। तीन दिन चलने वाले इस शिविर में छह सत्र आयोजित किए जाएंगे। 

शिविर में होंगे यह छह सत्र 

  • पहला सत्र राजनीति पर केंद्रित रहेगा। इसमें सबसे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे,  गुलाम नबी आजाद, अशोक शंकरराव चव्हाण, नालामाडा उत्तम कुमार रेड्डी, डॉ. शशि थरूर, गौरव गोगोई, सप्तगिरि शंकर, पवन खेरा और रागिनी नायक अपनी राय व्यक्त करेंगे।
  •  दूसरा सत्र सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर आधारित होगा। जिसमें सलमान खुर्शीद, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, कुमारी शैलजा, सुखविंदर सिंह रंधावा, नबाम टुकी, नारायण भाई राठवा, एंटो एंटनी और के राजू संबोधन देंगे। 
  • तीसरा सत्र आर्थिक विषय पर केंद्रित रहेगा। जिसमें पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, सचिन पायलट, मनीष तिवारी, राजीव गोड्डा, परिणिति शिंदे, गौरव वल्लभ और सुप्रिया श्रीनाते अपनी राय व्यक्त करेंगे। 
  • चौथा सत्र संगठन विस्तार पर आधारित होगा। जिसमें मुकुल वासनिक, अजय माकन, तारिक अनवर, रमेश, रनदीप सुरजेवाला, अधीर रंजन, नीता डिसूजा और मीनाक्षी नटराजन सिलसिलेवार तरीके के संबोधित करेंगे। 
  • पांचवां सत्र किसान और कृषि पर केंद्रित रहेगा। जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, टीएस सिंह देव, शक्तिसिंह गोहिल, नानाभाऊ पटोले, प्रताप सिंह बाजवा, अरुण यादव, अखिलेश प्रसाद सिंह , गीता कोरा और अजय कुमार लालू संबोधित करेंगे। 
  • छठा सेशन युवा सशक्तिकरण पर केंद्रित रहेगा। जिसमें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग,  बीवी श्रीनिवास, नीरज कुंदन, कृष्ण गोवाडे, कृष्ण अलवरू, अलका लांबा, रोजी एम जॉन, अभिषेक दत्त, करिश्मा ठाकुर, अंकिता दत्ता अपनी राय व्यक्त करेंगीं। तीन दिन चले वाले इस शिविर में हर दिन दो सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें