फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गहलोत बोले- भाजपा के इशारे पर गुलाम नबी आजाद और सिंधिया फांसीवादी विचारधारा के साथ खड़े हो गए हैं

Thu, 06 Apr 2023 10:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुलाम नबी आजाद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला। उन्होंने दोनों नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- ये लोग राहुल गांधी के खिलाफ ऐसी निम्नस्तरीय भाषा बोलने लगेंगे ये किसी ने सोचा नहीं था।
विज्ञापन
अशोक गहलोत ने गुलाम नबी आजाद पर बोला हमला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा के नेता थक चुके हैं, क्योंकि राहुल गांधी इतने हमलों के बाद भी जनता की आवाज उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं, इसलिए कांग्रेस से गए इन नेताओं को टास्क दिया गया है। ये सब जिंदगीभर जिस विचारधारा से लड़ने की कसमें खाते थे, आज भाजपा नेताओं के इशारे पर उसी फांसीवादी विचारधारा के साथ खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन




बता दें डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि- वह कांग्रेस को पूरी तरह से ‘बेनकाब’ और ‘ध्वस्त’ नहीं करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी को लेकर अपने बयान में कहा था कि जो व्यक्ति जमानत के लिए जाता है क्या वह नेताओं की पूरी फौज लेकर जाता है?, पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी दबाव व धमकी के लहजे में अपनी लड़ाई लड़ रहे है। राहुल गांधी ने हैरान करने वाला बयान दिया है, वह कह रहे हैं कि मैं गांधी हूं और गांधी माफी नहीं मांगते! उनका यह बयान सबकुछ बताने के लिए काफी है और यह शर्मनाक है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें