फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu News : गंदे पानी की डिग्गी में मिला लापता युवती का शव, मानसिक रूप से डिप्रेशन का शिकार थी

Wed, 09 Oct 2024 07:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू

सार

मानसिक रूप से परेशान एक युवती का शव कल राजगढ़ थाना क्षेत्र के रामबास मोहल्ले में गंदे पानी की डिग्गी में पड़ा मिला। यवुती सोमवार सुबह से लापता थी। बताया जा रहा है कि युवती डिप्रेशन का शिकार थी और लंबे समय से इसका इलाज करा रही थी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुरू जिले के राजगढ़ थाना इलाके के रामबास मोहल्ले में स्थित गंदे पानी की डिग्गी में मंगलवार को एक युवती का शव मिला। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से गंदे पानी और दलदल में फंसी युवती के शव को बाहर निकाला। युवती की पहचान राजगढ़ के वार्ड 28 निवासी मनीषा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


युवती के परिजनों ने बताया कि मनीषा काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी और 7 अक्टूबर की सुबह घर से लापता हो गई थी। वह डिप्रेशन की बीमारी का शिकार थी, जिसका काफी समय से इलाज चल रहा था। सोमवार को लापता होने के बाद परिजनों ने मनीषा को दिन भर रिश्तेदारों, परिचितों और हर संभावित जगहों पर तलाश किया मगर उसका कोई भी सुराग नहीं लगा।

इसके बाद युवती के भाई ने राजगढ़ थाने में बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसकी बहन बिना बताए घर से चली गई थी। मंगलवार को खोजबीन के दौरान रामबास मोहल्ले में स्थित गंदे पानी की डिग्गी में मृत हालत में मिली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें