फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सड़क पर चलती कार में लगी आग, दो युवक गंभीर रूप से झुलसे, डॉक्टरों ने जयपुर रेफर किया  

Fri, 06 May 2022 07:10 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर के पाटन में एक चलती कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार दो युवक झुलस बुरी तरह गए। इलाज के लिए उन्हें जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इस तरह जली कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर के पाटन थाना इलाके के सोहनपुरा में एक चलती गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार चालक एंव औरएक  युवक गम्भीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकालकर पाटन अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया दिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार पुत्र ओमप्रकाश खटीक निवासी पाटन और प्रमोद पुत्र भगवान सहाय निवासी प्रागपुरा दोनों कार से डाबला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हनपुरा के पास अचानक गाड़ी में आग लग गई। चलती गाड़ी में आग लगने से दोनों गम्भीर रूप से झुलस गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें