फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: किन्नर के घर से 30 लाख की चोरी, कूलर चलने के कारण नहीं सुनाई दी ताले टूटने की आवाज

Thu, 05 May 2022 10:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

चूरू के तारानगर में 30 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस घर में चोरी हुई है। वह पुलिस चौकी से 20 से 25 मीटर की दूसरी है। 
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू के तारानगर में 30 लाख की चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने एक किन्नर के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी  की बात तो यह है कि जिस घर में चोरी हुई है वह पुलिस चौकी से 20 से 25 मीटर दूर स्थित है।  

विज्ञापन


दरअसल, चोरों ने तारानगर विधानसभा क्षेत्र के गांव ददरेवा में रहने वाली महंत सुनीता किन्नर के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी यहां से सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 30 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। सामने आई है। महंत सुनीता किन्नर ने बताया कि चोर अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुसे। कूलर चलने के कारण किसी को ताले टूटने की आवाज सुनाई नहीं दी। 

सूचना पर मौके पर पहुंची सादुलपुर पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को मौके पर दो लोगों के पैरों के निशान और ताला तोड़ने के काम में लिए गए औजार भी मिले।
विज्ञापन


सुनीता ने पुलिस को बताया कि चोर गौशाला और मंदिर के लिए रखे करीब 2 लाख रुपये भी ले गए। सोने-चांदी और नकदी सहित चोर करीब तीस लाख रुपये का माल पार कर ले गए हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें