फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road accident: पाली में डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी कार धू-धू कर जली, चालक ने कूदकर बचाई जान

Mon, 14 Feb 2022 07:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

राजस्थान के पाली जिले में सेंदड़ा के पास हाइवे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। हादसे के दौरान एयर बैग खुलने और सीट बेल्ट लगा होने के कारण चालक को मामूली चोट ही आई है।
विज्ञापन
खाई में गिरकर जल गई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पाली जिले में हाइवे पर एक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई और खाई में जा गिरी। कार में सवार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके तुरंत बाद कार में आग लग गई। एयर बैग खुलने और सीट बेल्ट लगा होने के कारण चालक को सिर्फ मामूली चोटें ही आईं हैं।
विज्ञापन


सेंदड़ा थानाप्रभारी मनोज सामरिया ने बताया कि पाली रोड स्थित आदिनाथ अमर बाग निवासी मोहित अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल (35) अपनी कार से सोमवार सुबह जोधपुर जा रहे थे। सुबह करीब दस बजे सेंदड़ा के निकट हाइवे पर कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा सड़क के दूसरी तरफ पलट गई। कार सड़क किनारे खाई में गिरने लगी तो मोहित कार से कूद गया। खाई में गिरते ही कार में आग लग गई और वह धू-धू कर जल लगी। 

जयुपर से जोधपुर आते समय हुआ हादसा
मोहित अग्रवाल जोधपुर एम्स में एईएन हैं। वह रिश्तेदारों से मिलने के लिए जयपुर गए थे। वहां से जोधपुर आते समय उनकी कार सेंदड़ा के निकट असंतुलित होकर पलट गई।  गनीमत यह रही कि एयर बैग खुलने और सीट बेल्ट लगा होने के कारण मोहित को मामूली चोटें ही आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें