बीकानेर के बिनानी कन्या महाविद्यालय में सजी-धजी दुल्हन दूल्हे के संग परीक्षा देने पहुंची। कॉलजे में दूल्हा-दुल्हन को देखकर सब चौंक गए। विदाई से पहले दुल्हन परीक्षा देने पहुंची थी।
श्रीकोलायत उपरला बास निवासी झमण लाल पंचारिया के पुत्र श्रीराम पंचारिया की शादी बीकानेर के जवाहर नगर निवासी मनमोहन जाजड़ा की पुत्री कुसुम से तीन जुलाई को हुई। विदाई के दिन दुल्हन कुसुम की परीक्षा थी। ऐसे में तय हुआ कि विदाई से पहले कुसुम एग्जाम देने जाएगी और उसके बाद ही विदाई की रस्म अदा की जाएगी।
दुल्हन के चाचा भाजपा के युवा नेता मनोज जाजड़ा ने बताया कि कुसुम बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह पढ़ाई में घर मे सबसे होशियार है। सरकार के 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ' के विजन को उनकी भतीजी ने साकार करते हुए शादी के मंडप के बाद विदाई लेने से पहले बीए की परीक्षा देने परीक्षा केंद्र जा पहुंची। दुल्हन कुसुम के इस निर्णय पर परिजनों और ससुराल पक्ष से खूब सहयोग मिला।