फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident in Sri Ganganagar: पशु को बचाने के चक्कर में कार से टकराई बाइक, डॉक्टर सहित दो की मौत

Tue, 15 Mar 2022 02:34 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर में सड़क हादसे में डॉक्टर सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसा पशु को बचाने के चक्कर में हुआ।
विज्ञापन
श्रीगंगानगर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के श्रीगंगानगर-अनूपगढ़ मार्ग पर सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। कार और बाइक की टक्कर में बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त कस्बे के वार्ड नम्बर आठ निवासी पशु चिकित्सक कृष्णलाल मेहरड़ा (55 वर्ष)पुत्र मामराज मेहरड़ा और दूसरे मृतक की शिनाख्त लूणकरणसर के वार्ड नम्बर 12 निवासी अशोक कुमार (60 वर्ष) सहारण पुत्र मोहनलाल सहारण के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार  किशन लाल मेहरड़ा और अशोक कुमार सहारण उधम सिंह चौक से अंबेडकर चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार सरकारी आईटीआई कॉलेज के पास पशुओं को बचाने के प्रयास में सामने से आ रही कार से टकरा गया।


हादसे में मोटरसाइकिल पशु चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर घायल हो गया। जिसने एंबुलेंस की सहायता से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के जेब से मिले मोबाइल में मिले नम्बरों के आधार पर उसकी शिनाख्त लूणकरणसर निवासी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि घटना में दूसरा मृतक पहले ठेकेदारी का कार्य करता था, घग्घर नदी के पुल के पास उसकी जमीन है। जिसे ठेके पर देने के लिए वह पशु चिकित्सालय में आजोजित बैठक में शामिल होने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें