फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: जयपुर में महिला की मौत, पिता ने कहा-ससुराल वालों ने दहेज के लिए पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 15 Mar 2022 02:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में मृतका के पिता ने बेटी के पति और ससुरावालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जयपुर में दहेज हत्या का मामला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के मानसरोवर थाना इलाके के नारायण विहार दहेज लोभियों ने एक महिला की जान ले ली। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसके साथ मारपीट की गई, जिससे बेटी की मौत हो गई।

विज्ञापन

पिता ने आरोप लगाया है कि मेरी बेटी की शादी लगभग दस महीने पहले मानसरोवर निवासी तोहीदूल के साथ हुई थी। लड़के के माता-पिता और लड़के के दोनों भाई और दोनों की पत्नियां मेरी लड़की को दहेज के लिए परेशान करने लगे। दहेज के लिए उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाने लगी। जिसमें बेटी का पति तोहीदुल, सास-ससुर, दोनों भाई और उनकी पत्नी सभी ने मिलकर बेटी से मारपीट की। 


पीड़ित पिता का आरोप है कि जब मैंने दहेज देने से मना किया तो ये सभी मेरी बेटी को पहले से ज्यादा प्रताड़ित करने लगे। उस दौरान मैंने हाथ-जोड़ कर निवेदन किया तो भी उन्होंने यह सब जारी रखा। उक्त घटनाक्रम के चलते इन सब लोगों ने मेरी बेटी को जान से मार दिया। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच आईपीएस हरिशंकर शर्मा द्वारा की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें