फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: एक महीने में दूसरी बार गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर पहुंची एनआईए, मां-बाप से की पूछताछ

Sat, 06 Apr 2024 07:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

रोहित के घर पर उस समय उसके मां-बाप के अलावा कुछ और रिश्तेदार थे। सभी को वहीं रोककर पूछताछ की गई। पुलिस रोहित गोदारा की सरगर्मी से तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
रोहित गोदारा के घर पहुंची एनआईए टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर रोहित गोदारा पर एनआईए का शिकंजा कसता जा रहा है। एनआईए की टीम ने एक महीने में दूसरी बार लूणकरनसर के कर्पूरीसर स्थित रोहित गोदारा के घर पहुंची है, जहां उसके मां-बाप से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश जाने के मामले में सख्ती के साथ छानबीन हो रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम शनिवार को बीकानेर पहुंची है। ये टीम लूणकरनसर के कर्पूरीसर में एक बीएचएम  स्थित रोहित के घर सुबह ही पहुंच गई। रोहित के घर पर उस समय उसके मां-बाप के अलावा कुछ और रिश्तेदार थे। सभी को वहीं रोककर पूछताछ की गई। रोहित के खिलाफ फर्जी पासपोर्ट बनाने का मामला एनआईए ने दर्ज किया था। 

इस फर्जी पासपोर्ट के मामले में कुछ पुख्ता जानकारी पुलिस और एनआईए के हाथ लगी हैं, जिसके बाद एनआईए की टीम ने रोहित गोदारा के परिजनों को नोटिस देते हुए चेतावनी दी है कि भविष्य में उसका कोई फोन या उसके बारे में उन्हें कुछ भी जानकारी हो तो इसकी सूचना पहले थाने में देनी होगी।
विज्ञापन


गैंगस्टर रोहित गोदारा पर हत्या, लूट, फिरौती जैसे कई मामले में बीकानेर में दर्ज हैं। वहीं राज्य के कई अन्य थानों में उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस रोहित गोदारा की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें