फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: डोर-टू-डोर टीका देने वाला देश का पहला शहर बनेगा बीकानेर, सार्वजनिक स्थलों पर मोबाइल कैंप लगाकर दी जा रही वैक्सीन

Sun, 13 Jun 2021 10:29 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के बीकानेर में टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।  45 और उससे अधिक उम्र के लोगों को घर-घर जाकर वैक्सीन देने का फैसला किया गया है। बीकानेर देश का पहला ऐसा शहर है जहां यह शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
कोविड-19 वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड महामारी के खिलाफ घर-घर जाकर टीका लगाने वाला देश का पहला शहर बीकानेर बनेगा। राजस्थान के बीकानेर में सोमवार से वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत होगी। इसके तहत 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। इससे पहले शहर में सर्वाजनिक स्थलों पर मोबाइल वैन के जरिए टीका लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई इस पहल के तहत तीन दिन के भीतर 65000 हजार लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।  बीकानेर कलेक्टर ने बताया कि इसका अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और जल्द ही शहर कोविड मुक्त हो जाएगा।

विज्ञापन



वहीं सोमवार से लोगों के घरों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है। वहीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। बिना रजिस्ट्रेशन वैक्सीन नहीं दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन होने के बाद उस इलाके में वैन पहुंचेगी और लोगों को जांच कर उन्हें टीका लगाया जाएगा। 



 मेडिकल स्टाफ भी रहेंगे मौजूद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दस लोगों के रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही वैक्सीन वैन लोगों के घरों के लिए जाएगी। दरअसल, वैक्सीन की एक शीशी में 10  को टीका लगाया जाता है। दस लोगों से कम होने पर बची हुई खुराक के खराब होने की आशंका रहती है। 4 घंटे से अधिक खुले रहने पर वैक्सीन खराब हो जाती है। इस को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाने का फैसला किया गया है। इस अभियान के लिए एक मेडिकल स्टाफ को भी नियुक्त किया गया है, जो वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति के पास कुछ समय के लिए ऑब्जर्वेशन के लिए रहेगा।
विज्ञापन


60-65 फीसदी आबादी का हो चुका है वैक्सीनेशन
 बीकानेर में इस समय 16 शहरी स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद डॉक्टरों से कहा गया है कि उनके क्षेत्र में जिन्हें भी वैक्सीन दी जाएगी, वे सभी उस व्यक्ति की मॉनिटरिंग करेंगे। बीकानेर जिला प्रशासन ने बताया कि अब तक लगभग 60-65 फीसदी आबादी का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। जिले में अब तक लगभग 3 लाख 69 हजार लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 50 से भी कम नए मामले सामने आए हैं. जिले में अबतक कुल 40 हजार 118 मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें