फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara: गैस सिलेंडर चोरी करते हुए युवक को पकड़ा, मुंह काला कर पहनाई जूतों की माला, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 25 Feb 2024 06:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

युवक मिन्नत करता रहा, लेकिन लोग उस पर लात घूसे बरसाते रहे। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
चोरी के आरोपी युवक की पिटाई करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा शहर में एक गैस गोदाम से गैस का सिलेंडर चोरी कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। युवक की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। क्षेत्रवासियों ने उसे एक खंभे से बांधकर जूते चप्पल और लातों से जमकर पीट दिया। रास्ते से जो कोई व्यक्ति गुजरा उस पर हाथ साफ करता गया। इतने पर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने नाली के कीचड़ से उसका मुंह काला कर दिया, उसके कपड़े फाड़ दिए और पास पड़े फटे हुए जूते की एक माला उसके गले में पहना दी। 

विज्ञापन


युवक मिन्नत करता रहा, लेकिन लोग उस पर लात घूसे बरसाते रहे। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
मामला भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी का है। वीडियो एक दो दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें एक युवक को कॉलोनी वालों ने खंभे से बांध रखा है। उसके कपड़े फाड़ दिए। युवक लगातार उसे नहीं पीटने की गुहार लगा रहा है, लेकिन जो भी आ रहा है वह उसे लगातार पीटता जा रहा है। इस दौरान वहां कुछ बच्चे भी आ गए और पिटाई करने वालों पर वो तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। गुस्साए लोगों ने इस युवक के कपड़े फाड़ दिए, नाली से कीचड़ निकालकर इसके चेहरे पर मल दिया। 
विज्ञापन


एक युवक ने पास ही नाली में पड़े के जूते को उसके गले में माला बनाकर पहना दिया। चोरी करते पकड़ा गया यह युवक नशे का आदि भी बताया जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में नशेड़ियों का आतंक है। आए दिन यह लोग घरों से कुछ ना कुछ सामान चोरी कर ले जाते हैं। आज इसे रंगे हाथों पकड़ा गया है।

भीलवाड़ा कोतवाली थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो का पता लगा है। इस संबंध में कोई रिपोर्ट आई तो उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर संज्ञान लेकर वीडियो की तस्दीक करने में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें