फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: भाजपा पर हमलावर हुए पायलट और गहलोत, बोले- लोगों को गुमराह करने के लिए सीएम को किया है आगे

Sun, 25 Feb 2024 06:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

गहलोत और पायलट का भरतपुर में हुआ जोरदार स्वागत। गहलोत ने कहा कि लोगों को गुमराह करने के लिए सीएम को आगे किया गया है। वहीं, पायलट ने कहा कि बीजेपी कर रही है पानी पर राजनीति।
विज्ञापन
अशोक गहलोत और सचिन पायलट। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेने के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट धौलपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान सारस चौराहे पर दोनों का स्वागत किया गया। यहां दोनों नेताओं ने भाजपा को जमकर घेरा।

विज्ञापन


इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पूर्वी राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट का नाम बदल दिया गया, क्योंकि भाजपा सरकार घबराई हुई है। आज भाजपा सरकार में इस योजना पर जो काम किया जा रहा है वो सीधा पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के लोगों के साथ विश्वासघात है। सीएम को लोगों गुमराह करने के लिए आगे किया हुआ है लेकिन, लोग गुमराह होने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी। भाजपा सरकार को आत्म चिंतन के लिए मजबूर करेगी। यहां तक पूर्वी राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट का मामला है तो भाजपा सरकार सिर्फ स्वागत करवाने में लगी हुई है। सदन में सिर्फ इस मुद्दे पर चर्चा तो की जाती है मगर एमओयू को नहीं रखा गया। 
विज्ञापन


भाजपा सरकार एमओयू को तो दिखाए, जिससे पता चले कि हमारे हिस्से में कितना पानी आएगा। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार का बेहतर प्रदर्शन होगा। हमारे कांग्रेस नेता पहले कह चुके हैं कि यदि हमारी सरकार बनती है तो एमएसपी पर कानून बनाएंगे। इस समझौते से लगता है केंद्र सरकार की मंशा राजनीतिक थी। उन्हें प्रदेश के लोगों की चिंता नहीं थी। वह चुनावों का ध्यान कर रहे थे। सालों पुरानी परियोजना जिसके लिए हजारों करोड़ हमारी कांग्रेस सरकार ने दिए। उसे जानबूझकर लटका कर रखा। चुनाव ख़त्म होते ही ऐसा समझौता करवाया है जिसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। अभी यह पता ही नहीं है की, कितना पानी हमारे हिस्से में आएगा। जो उम्मीद हमारे लोग लगाए बैठे थे। वह पूरी होंगी या नहीं, केंद्र सरकार चाहती तो बहुत पहले इस परियोजना को लागू करवा सकती थी। चुनाव के समय राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी इसलिए इसे जानबूझकर रोका गया। पानी के ऊपर राजनीति की गई।

नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि, भाजपा के बहुत नेता पार्टी छोड़ गए। चुनाव से पहले नेताओं का आना जाना लगा रहता है। जो व्यक्ति पार्टी छोड़कर जाते हैं वह आरोप लगाते रहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें