फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: कथावाचक पति का स्वागत करने पहुंची पत्नी के साथ अभद्रता, कोर्ट में चल रहा है तलाक का मामला

Sun, 23 Jun 2024 05:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

जिले के रुदावल थाना क्षेत्र में कथावाचक पति का स्वागत करने मंच पर पहुंची एक महिला व उसके पिता के साथ कथावाचक के भाइयों द्वारा की गई बदसलूकी को लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। महिला और उसके कथावाचक पति के बीच तलाक को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के रुदावल थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग बेल्टों और लात-घूंसों से 2 व्यक्तियों की पिटाई कर रहे हैं। इस घटना की शिकायत के लिए महिला ने सीओ श्वेता पाठक के पास पहुंचकर आरोप लगाया है कि वह एक कथा के कार्यक्रम में कथावाचक का स्वागत करने के लिए गई थी, उस दौरान वहां मौजूद कथावाचक के भाई और कुछ लोगों ने उसके पिता और ड्राइवर से मारपीट की और उसके साथ भी बदसलूकी की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला सीमा निवासी धौलपुर ने सीओ श्वेता पाठक को शिकायत देते हुए बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी तेजवीर निवासी नगला भोला के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद सीमा और तेजवीर में विवाद रहने लगा, जिसके कारण दोनों अलग हो गए। इसके लिए कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है, दोनों का 10 साल का एक लड़का भी है, जो सीमा के पास ही रहता है। 

घटना की जानकारी देते हुए सीमा ने बताया कि 21 जून को नगला भोला गांव में पिता कैलाशीराम के साथ ससुराल पहुंची और कथा सुनने के लिए चली गई। इस दौरान वह अपने कथावाचक पति तेजवीर का स्वागत करने के लिए गई तो उसके जेठ कल्याण सिंह और वासुदेव ने उसे स्टेज से धक्का देकर उतार दिया। जब वह अपने पिता और ड्राइवर के साथ गाड़ी की तरफ आई तो तीनों पर 10-15 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया और उसके पिता और ड्राइवर को बेल्टों से पीटा, साथ ही उसे साथ भी अभद्रता की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें