फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म, दरिंदा अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर, मामला सीएम के इलाके का

Fri, 21 Jun 2024 07:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर/डीग

सार

दुष्कर्म की एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां डीग जिले की एक दुष्कर्म पीड़िता ने भरतपुर स्थित अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने बच्चे के जन्म के बाद बताया कि उनके गांव के ही एक व्यक्ति ने अक्तूबर 2023 में दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
डीग में दुष्कर्म पीड़िता बनी मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीग जिले की एक दुष्कर्म पीड़िता ने भरतपुर स्थित जनाना अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है।अस्पताल के अनुसार, मांऔर बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने बच्चे के जन्म के बाद बताया कि उनके गांव के ही एक व्यक्ति ने अक्तूबर 2023 में दुष्कर्म किया था। उसके बाद आरोपी द्वारा पीड़िता के अश्लील फोटो खींच वायरल करने और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


मामले का खुलासा मई में हुआ, जब पीड़िता गर्भवती हुई। उसके बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ 21 मई को कुम्हेर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। लेकिन पुलिस के द्वारा मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। 18 जून को पीड़िता ने भरतपुर शहर स्थित जनाना अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। चार दिन बाद परिजनों के कहने पर पुलिस ने जांच के लिए बच्चे का डीएनए सैंपल लिया है। आईजी राहुल प्रकाश का कहना है, मामले का अनुसंधान जारी है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कुम्हेर थाना क्षेत्र स्थित गांव निवासी पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन 21 अक्तूबर 2023 को अपने खेत पर जौ की फसल को देखने गई थी। उसी दौरान आरोपी घमंडी पुत्र जगदीश भी अपनी फसल को देखने गया था। आरोपी ने जंगल में बहन को अकेला देख नीचे पटक दिया और मुंह को कपड़े से बांध कर जबरन दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए।जब बहन ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने परिवार के सदस्यों को जान से मारने और अश्लील फोटो और विडियो वायरल करने की धमकी दी। इस कारण उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया और आरोपी द्वारा अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से बार बार दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों का कहना है कि लड़की कुछ दिन से गुमसुम थी और उसका पेट बढ़ रहा था।इसके बारे में पूछने पर लड़की फूट-फूट कर रोने लगी और उसके द्वारा पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया गया। आरोपी के द्वारा लड़की से बार-बार दुष्कर्म करने के चलते पीड़िता गर्भवती है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कुम्हेर थाने में दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। आरोपी पक्ष पीड़िता के परिवार पर राजीनामा के लिए दबाब बना रहा है।

18 जून को दुष्कर्म पीड़िता ने भरतपुर शहर के जनाना अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। चार दिन बाद पुलिस जांच के लिए बच्चे का डीएनए सैंपल लेने पहुंची। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश का कहना है कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है और डीग एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें