फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमड़ी-दमड़ी दोनों चाहिए: किसी और को लाओ या खुद हमबिस्तर हो जाओ, तब देंगे काम, महिला कलाकार से अफसर की गंदी बात

Sat, 25 Mar 2023 10:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

महिला कलाकार की शिकायत के बाद मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सहायक पर्यटन अधिकारी विशाल माथुर को निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को सौंपी गई। वहीं, पुलिस भी अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला कलाकार ने थाने में दर्ज कराया केस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर जिले के पर्यटन विभाग में एक महिला कलाकार से गंदी डिमांड करने का मामला सामने आया है। विभाग के एक अधिकारी ने कलाकार को काम देने के बदले उससे हमबिस्तर होने की डिमांड कर दी। अफसर ने महिला से कहा कि उसे चमड़ी और दमड़ी दोनों चाहिए। 

विज्ञापन


अपने साथ काम करने वाली किसी और लड़की को लेकर आओ या फिर खुद हमबिस्तर हो जाओ। उसके बाद ही काम मिलेगा। इतना ही नहीं अफसर ने महिला कलाकार को उसका हाथ पकड़क कर कुर्सी पर बैठा दिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। मामला सामने आने के बाद मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की जांच की भी आदेश दिए गए हैं।       

दरअसल,  ये पूरा मामला एक साल पुराना है। बदनामी के डर से 38 साल की महिला कलाकार उस समय चुप रही है, लेकिन बीते शुक्रवार 24 मार्च को उसने सहायक पर्यटन अधिकारी विशाल माथुर के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील डिमांड करने का केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन




पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह एक कलाकार है। विभाग के कार्यक्रमों में पिछले 20 साल से प्रस्तुतियां दे रही है। काम लेने के सिलसिले में वह अक्सर पर्यटन विभाग के कार्यालय जाती रहती थी। 3 अप्रैल 2022 को वह एक कार्यक्रम का लेटर लेने के लिए सहायक पर्यटन अधिकारी विशाल माथुर के पास गई थी।

इस दौरान उसने कहा कि तुम्हें इतना काम दूंगा कि खुश हो जाओगी, लेकिन इसके लिए चमड़ी और दमड़ी दोनों लगेगी। किसी और कलाकार को लेकर आओ या फिर मेरे साथ खुद हमबिस्तर हो जाओ। इसके बाद उसने पीड़िता का हाथ पकड़कर कुर्सी पर बैठा लिया। बदनामी के डर से वह अब तक चुप रही, लेकिन उसके बाद से काम नहीं मिला।

पर्यटन विभाग के अधिकारी खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज होने के बाद मामला मंत्री विश्वेंद्र सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने आरोपी अधिकारी विशाल माथुर को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। वहीं, कमेटी बनाकर मामले की जांच करने के आदेश भी दिए हैं। इस मामले की जांच विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी करेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें