फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मुख्यमंत्री गहलोत ने टैक्स फ्री की अंगदान पर बनी 'ऐ जिंदगी' फिल्म, सस्ती मिलेगी टिकट

Sat, 15 Oct 2022 04:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में ऐ जिंदगी फिल्म टैक्स फ्री कर दी है। इससे प्रदेश में फिल्म की टिकट लोगों को सस्ती मिलेगी। 
विज्ञापन
फिल्म राजस्थान में टैक्स फ्री। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार प्रदेश में अंग दान को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंग दान पर आधारित फिल्म 'ऐ जिंदगी' को प्रदेश में कर मुक्त कर दिया है। सच्ची कहानी पर आधारित यह फिल्म नैतिक अंग दान को प्रोत्साहित करती है। यह फिल्म जनता को अंग दाताओं के रूप में साइनअप करने की भी प्रेरणा देती है।

विज्ञापन


गहलोत की इस स्वीकृति के बाद पंजीकृत मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों द्वारा एसजीएसटी की धनराशि को घटाकर दर्शकों को टिकटों का विक्रय किया जाएगा। यह आदेश उक्त मंजूरी तिथि से 6 महीने की अवधि तक प्रभावी रहेगा।

बता दें कि इससे पहले प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा सामाजिक मुद्दों पर बनी पेडमेन, सूपर 30, सांड की आंख, छपाक और टर्टल जैसी कई फिल्मों को कर मुक्त किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें