फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एएसआई ने जहर खाकर दी जान, हाल ही में दर्ज हुआ था दुष्कर्म का केस  

Tue, 24 May 2022 08:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

राजस्थान पुलिस के एक एएसआई ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसके खिलाफ हाल की में एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इसके बाद से वह तनाव में था। 
विज्ञापन
एएसआई ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पुलिस के एक एएसआई ने आत्महत्या कर ली। सोमवार को उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। उसके ऊपर दो-तीन पहले दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। बदनामी के डर से उसने सुसाइड कर लिया। मृतक के शव का पीएम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पीएम के लिए परिजनों ने सहमति नहीं दी थी।   

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) राजेश चौपदार टोंक जिले के देवली का निवासी था। वह पहले झालावाड़ जिले में तैनात था। हाल ही में उसका तबादला बूंदी में हुआ था। चौपदार के खिलाफ हाल ही बूंदी महिला थाने में उसके परिवार की एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।  

दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद राजेश की पत्नी ने शिकायतकर्ता परिवार की महिला के खिलाफ पति को ब्लेकमैल और परेशान करने का केस दर्ज करावा दिया था। दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद से राजेश तनाव में था। सोमवार देर शाम उसने पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास पर जहर खा लिया। 
विज्ञापन


गभीर हालत में परिजनों ने राजेश को परिजनों ने इलाज के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें