फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Helicopter crash in Kashmir: जयपुर के मेजर संकल्प यादव शहीद, मां बोली- 29 मार्च को जन्मदिन पर उसके पास जाने वाली थी

Sat, 12 Mar 2022 04:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मां परिवार के साथ मेजर का जन्मदिन मनाने के लिए कश्मीर जाने की तैयारी कर रही थी, इससे पहले हेलिकॉप्टर में उनसे बेटा छीन गया।
विज्ञापन
मेजर संकल्प यादव - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के वीर सपूत संकल्प यादव शहीद हो गए। 29 मार्च को मेजर संकल्प का जन्मदिन था। परिवार कश्मीर जाकर उनके साथ जन्मदिन मनाने की तैयारी में जुटा था लेकिन असमय बेटे के चले जाने से अब घर में सन्नाटा पसरा है। 

विज्ञापन

राजधानी जयपुर के नंदपुरी सोडाला निवासी 29 साल के संकल्प यादव सेना में मेजर थे। शुक्रवार दोपहर मेजर यादव रुटीन मिशन पर फॉरवर्ड बेस से एक बीमार जवान को लेने चीता हेलिकॉप्टर से गए थे। मौसम खराब होने के कारण उनका चॉपर क्रैश हो गया। सर्च के दौरान बांदीपोरा जिले के गुरेज के बरौब क्षेत्र की खाई में बर्फ के बीच उनके हेलिकॉप्टर का मलबा मिला। इस हादसे में मेजर संकल्प यादव के साथ उनके को-पायलट भी घायल हो गए। मेजर यादव को इलाज के लिए उधमपुर के कमांड अस्पताल लाया गया, जहां उनका निधन हो गया।


मेजर यादव के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि 29 मार्च को संकल्प का जन्मदिन था। परिवार को कश्मीर लेकर जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले उनके शहीद होने की खबर ने सबको झकझोर दिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मेजर संकल्प यादव - फोटो : Amar Ujala Digital
जनवरी में घर आए थे मेजर
जयपुर का सपूत संकल्प आर्मी एविएशन में मेजर थे। वे 15 जनवरी को ही एक महीने की छुट्टी लेकर घर आए थे। फिर वे 15 फरवरी को ही वापस अपने ड्यूटी पर लौट गए। मेजर संकल्प यादव के परिवार में पिता सुरेंद्र, मां ऊषा, बड़ा भाई रोहित, भाभी, भतीजी हैं। परिवार का कहना है कि संकल्प पूरे परिवार के पहले सदस्य थे, जो आर्मी में गए थे।

घर में चल रही थी शादी की बात
जयपुर के एसएमएस स्कूल में संकल्प ने पढ़ाई की। फिर उन्होंने 12वीं ज्ञानपीठ स्कूल जयपुर की। संकल्प यादव को बचपन से ही आर्मी में जाना था। वे 2015 में आर्मी में ऑफिसर बने। मेजर संकल्प एक हंसमुख और जिंदादिल शख्सियत थे, वो सदा अपने दोस्तों और जरूरत मंद की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनके इस व्यावहार के लिए वो पूरी यूनिट में सबको पसंद थे। छुट्टियों में जब मेजर घर आए तो शादी की भी बात चली और परिवार मेजर संकल्प की शादी के लिए लड़की भी ढूंढ रहा था। इससे पहले हादसा हो गया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें