सीएम गहलोत के परिवार के साथ प्रियंका गांधी
- फोटो : Amar Ujala Digital
प्रियंका गांधी का मुख्यमंत्री गहलोत के घर पारिवारिक डिनर कहीं ना कहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कद को दर्शाने में अहम भूमिका दिखा रहा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी राजस्थान कांग्रेस सरकार पर बड़ा बयान दे कर राजनीतिक हलचल को बढ़ा दी है। पूनिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस में चल रही हलचल चुनाव से पहले ही कहीं सरकार को उखाड़ ना दे। 2018 में भी मुख्यमंत्री के पद को लेकर विवाद रहा है, जो अब तक बरकरार है। प्रियंका गांधी का जयपुर दौरा भी कहीं ना कहीं अंतर्कलह को दर्शाता है क्योंकि पायलट उत्तर प्रदेश चुनाव में स्टार प्रचारक थे। इसलिए प्रियंका गांधी का गहलोत के घर आना ये संदेश है कि गहलोत के रिश्ते आलाकमान से ज्यादा मजबूत हैं। कांग्रेस नेतृत्व की समस्या के कारण अपना अस्तित्व खोती जा रही है।
प्रियंका के बजट वाले बयान पर पूनिया ने कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला
पूनिया ने प्रियंका के बजट वाले बयान पर कांग्रेस को घेरा है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी ने 24 फरवरी को राजस्थान बजट को लेकर ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने पेंशन स्कीम का गुणगान किया। वहीं जयपुर में प्रियंका गांधी कहती हैं कि मुझे बजट के बारे में नहीं पता, गहलोत जी से पूछिए। उनका ये बयान दर्शाता है कि कांग्रेस का नेतृत्व क्या चाहता है। कांग्रेस को ही गहलोत के बजट पर विश्वास नहीं है। पूनिया ने कहा कि कांग्रेस जो पचास साल में नहीं कर पाई, वो मोदी जी ने सात साल में कर दिया है।