फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हथिनी गौरी को पसंदीदा मिठाई की जगह खिलाई कचौरी, दुकानदार को उठाकर पटका और फिर...

Fri, 28 Oct 2022 09:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दुकानदार को भी पता था कि गौरी गुंजी की मिठाई ही खाती है, लेकिन दुकान पर आई हथिनी गौरी के साथ दो अन्य हाथी भी थे, ऐसे में दुकानदार ने गलती से गौरी को कचौरी खिला दी और उन दोनों हाथियों को मिठाई खिला दी। जिससे हमेशा शांत रहने वाली गौरी नाराज हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर जिले के आमेर में पसंदीदा मिठाई नहीं खिलाने हथिनी गौरी ने दुकानदार को उठाकर पटक दिया। हथनी का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, उसने दुकानकार को सूंड में फंसाकर सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया। इससे दुकानदार घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, हथिनी गौरी बीते 17 साल आमेर किले में आने वाले पर्यटकों को सवारी करा रही है। जब वह तीन साल की थी तब से लेकर अब तक गौरी हर सवारी के दौरान  प्रसिद्ध मावा की गुंजी मिठाई खाती है। यह सिलसिला लगातार चला रहा था, लेकिन सोमवार को इसमें गड़बड़ हो गई और हमेशा शांत रहने वाली गौरी को गुस्सा आ गया। 

बताया जा रहा है कि सोमवार को गौरी मिठाई खाने के लिए रूपनारायण कूलवाल की दुकान पर गई थी। इस दौरान दुकानदार ने गौरी को मावे की गुंजी की जगह उसे गर्म और मसालेदार कचौरी खिला दी थी, जिससे वह नाराज हो गई। गौरी ने दुकानदार रूपनारायण कूलवाल को उठाकर सड़क पर पटक दिया। इससे उसकी पसली में चोट आई है। शहर के एक अस्पातल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गलती कर बैठा दुकानदार
दरअसल, दुकानदार को भी पता था कि गौरी गुंजी की मिठाई ही खाती है, लेकिन सोमवार को दुकान पर आई हथिनी गौरी के साथ दो अन्य हाथी भी थे, ऐसे में दुकानदार ने गलती से गौरी को कचौरी खिला दी और उन दोनों हाथियों को मिठाई खिला दी। जिससे हमेशा शांत रहने वाली गौरी नाराज हो गई।  

बता दें कि इब्राहिम मंसूरी गौरी की मां को किसी दूसरे राज्य से लेकर आमेर आए थे। उस दौरान वह गर्भवती थी। गौरी का जन्म आमेर में ही हुआ है।  2002 में उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। इसमें राजनेता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें