अलवर जिले के नीमराणा पुलिस ने इलाके के सिलारपुर सरपंच पति, पूर्व सरपंच दिनेश यादव की हत्या के मामले में उप सरपंच के पुत्र और शूटर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि सरपंच पति दिनेश यादव की हत्या मामले में शार्प शूटर यशपाल और सचिन सहित सिलारपुर उप सरपंच पुत्र जयवीर और ट्रांसपोर्टर अभिमन्यु उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो पिस्टल, चार कारतूस, एक देशी कट्टा भी अभियुक्तों से बरामद किया है।
ननीमराना थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि रंजिश के चलते सिलारपुर उप सरपंच के पुत्र जयवीर और ट्रांसपोर्टर अभिमन्यु उर्फ मिंटू ने सरपंच पति, पूर्व सरपंच की हत्या करवाई थी। आरोपी सत्यप्रकाश के साथ जयवीर और अभिमन्यु उर्फ मिंटू ने सरपंच पति की हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सत्यप्रकाश को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस इन चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
भिवाड़ी एसपी अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में नीमराणा एएसपी जगराम मीणा, डीएसपी महावीर सिंह शेखावत व डीएसपी अमीर हसन के नेतृत्व में नीमराणा थानाधिकारी संजय शर्मा व भिवाड़ी पुलिस की स्पेशल टीम डीएसटी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सरपंच पति, पूर्व सरपंच दिनेश यादव के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया था। मामले का खुलासा नहीं होने तक नीमराना में भिवाड़ी एसपी अनिल कुमार बेनीवाल कैंप किए हुए थे। भिवाड़ी एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भिवाड़ी पुलिस जिले की छह टीमें गठित की थीं।
ये है घटनाक्रम
नीमराना थाना क्षेत्र के सिलारपुर ग्राम पंचायत के सरपंच पति, पूर्व सरपंच दिनेश यादव पर बदमाशों ने 31 मई को सुबह खेत जोतते समय फायरिंग कर हत्या कर दी थी।