फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10th Board Exam: यशस्वी मीणा ने प्राप्त किए 98.50 प्रतिशत अंक, राज्यस्तर पर रैंक लाकर बढ़ाया खेड़ली का मान

Sat, 03 Jun 2023 01:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

खेड़ली क्षेत्र की यशस्वी मीणा ने 10वीं बोर्ड में राज्यस्तर पर रैंक लाकर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया। यशस्वी के पिता ने कहा कि बेटा न होने का गम नहीं। मेरी बेटी ही मेरा स्वाभिमान और सम्मान।
विज्ञापन
छात्रा यशस्वी मीणा अपने परिवार के साथ। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के खेड़ली कस्बे के महात्मा ज्योतिबा फुले माध्यमिक विद्यालय की छात्रा यशस्वी मीणा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्यस्तर पर रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम फहराया। आज जैसे ही यशस्वी मीणा का परीक्षा परिणाम आया और राज्यस्तर पर आने की खबर से परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन


यशस्वी के पिता रामहंस मीणा वरिष्ठ अध्यापक हैं और मां गृहणी हैं। तीन बहनों में यशस्वी सबसे बड़ी है। यशस्वी के पिता रामहंस मीणा ने बताया कि उनके बेटा नहीं है, केवल तीन बेटियां हैं, जिसका मुझे कभी दुख नहीं रहा। आज मेरी बेटी ने राज्यस्तर पर नाम बनाकर मेरा मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया है। अगर बिना भेदभाव के बेटियों पर अच्छी परवरिश और ध्यान दिया जाता है तो बेटीयां बेटों से कही बढ़कर नाम रोशन कर सकती हैं।



आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा
यशस्वी के विद्यालय व्यवस्थापक नंदराम सैनी और स्कूल स्टाफ ने फूल-मालाओं से अपने विधालय की प्रतिभा यशस्वी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। यशस्वी ने बताया है कि वो पढ़-लिखकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें