फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Ajmer: पैसों के लिए जान की दुश्मन बनी दोस्त, घर बुलाया और रस्सी से गला घोंट दिया

Fri, 09 Sep 2022 09:06 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान के अजमेर जिले में एक युवती ने अपनी ही दोस्त का रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद वह पाली अपने परिचित के यहां चली गई। जब परिचित को बताया तो वह हैरान रह गया। परिचित ने पुलिस को कॉल कर कमरे में लाश पड़ी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
अजमेर में हत्या कर युवती पाली पहुंची - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में एक युवती ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। युवती ने अपनी ही दोस्त को घर बुलाकर उसका रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद वह पाली जिले में किसी परिचित के घर पहुंच गई। वहां उसने अपने परिचित को पूरी वारदात के बारे में बताया, जिसके बाद परिचित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने अजमेर के रावण की बगीची इलाके में मकान खंगाला तो वहां एक युवती का शव मिला।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने आरोपी युवती को पाली से डिटेन कर लिया है। पूरा मामला अजमेर में रामगंज थाने के अजय नगर एरिया का है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पैसों के लेन-देन के चलते हत्या को अंजाम दिया गया।

मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, 32 साल की ज्योति और अजय नगर में रहने वाली 36 साल की अनुराधा काफी लंबे समय से दोस्त थीं। दोनों ब्याज का काम करती थीं. ज्योति क्लॉक टावर थाना इलाके में रावण की बगीची में अपने पिता रमेश चंद के साथ रहती थी। 6 सितंबर को ज्योति सुबह 11 बजे अपने घर से निकली थी, जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन


इसके बाद ज्योति के पिता ने क्लॉक टावर थाने में बेटी के लापता होने की एक रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की, जहां पुलिस को ज्योति की स्कूटी और मोबाइल भगवान गंज इलाके में मिले। इसी दौरान रामगंज थाना पुलिस को अजय नगर इलाके में एक घर में लाश मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई तो उसकी पहचान ज्योति के रूप में हुई. घटना को लेकर रामगंज थाना प्रभारी ने बताया, अनुराधा ने अपने घर पर ज्योति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें