फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ACB Action: अजमेर में रिश्वत लेते महिला पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, घूसखोर को सबक सिखाने पीड़ित ने की थी शिकायत

Mon, 09 Jan 2023 03:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान के अजमेर में किसान से आठ हजार रुपये रिश्वत लेते महिला पटवारी को एसीबी टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला पटवारी ने कृषि भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
महिला पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में किसान से आठ हजार रुपये रिश्वत लेते महिला पटवारी को एसीबी टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला पटवारी ने कृषि भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में रिश्वत मांगी थी। महिला पटवारी के द्वारा लगातार रिश्वत मांगने से परेशान पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी, जिसके बाद घूसखोर पटवारी को सोमवार को रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की टीम महिला पटवारी के आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी कर रही है।

विज्ञापन


अजमेर एसीबी के उप महानिरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि एसीबी अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी कृषि भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में खानपुरा की पटवारी दर्शना सबल द्वारा आठ हजार रुपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।

परिवादी से मिली शिकायत पर उप अधीक्षक राकेश वर्मा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर सोमवार को टीम ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। चंद्रवरदाई निवासी पटवारी दर्शना सबल पत्नी अभिषेक तवर को परिवादी से आठ हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। एसीबी ने आरोपी महिला पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें