फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: काम दिलाने के बहाने युवती को बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच बार बेची गई थी पीड़िता  

Fri, 22 Apr 2022 04:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

काम दिलाने के बहाने मुंह बोला भाई युवती को दिल्ली से लाकर उदयपुर में बेच गया था। बाद में उसे पांच बार बेचा गया। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर पुलिस ने गरीब लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी छोटू लाल पुत्र घीसा लाल निवासी आसींद शंभूगढ़ भीलवाड़ा काफी समय से फरार था। शुक्रवार को उसे भीलवाड़ा के प्रताप नगर की मारुति कॉलोनी से पकड़ा गया है। यह कार्रवाई महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल और थाना हिरण मगरी पुलिस ने की है। इससे पहले इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


उदयपुर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि जिले के स्वधार गृह में आश्रित एक युवती ने काउंसलिंग के दौरान काउंसलर निशा फील्ड को अपनी आपबीती बताई थी। उसने बताया कि उसका मुंह बोले भाई संजय ने उसे काम दिलाने के लिए दिल्ली से भरतपुर लाया था। यहां वह उसे भगवती लाल और छोटू लाल को बेच गया।

शारीरिक शोषण के बाद दोनों ने उसे पिंटू को बेच दिया। इसके बाद पिंटू ने उसे उदयपुर निवासी राजकुमार उर्फ राजू नाम को बेच दिया। उसने पीड़िता को विजय उर्फ पप्पू को बेच दिया था। इस मामले में महिला अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ की डीएसपी चेतना भाटी ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


एसपी मनोज कुमार ने बताया कि इस अंतरराज्यीय गिरोह के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के लोग दिल्ली और अन्य राज्यों से से गरीब और भोली-भाली लड़कियों को खरीद कर लाते हैं और यहां कुंआरे लोगों को बेच देते थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें