फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: एसीबी ने कांस्टेबल को 15 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, केस बंद करने पीड़ित से मांगी थी घूस

Tue, 19 Sep 2023 10:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

15 हजार की रिश्वत मांगने वाले एक कांस्टेबल को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल ने केस बंद करने के लिए पीड़ित से रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत उसने एसीबी से की थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी कांस्टेबल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले में एसीबी टीम ने एक घूसखोर कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल ने एक परिवाद को निपटाने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने आरोपी कांस्टेबल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को एसीबी की टीम ने ट्रैप अधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में बीकानेर बज्जू थाने में तैनात कांस्टेबल बनवारी लाल को 15000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। परिवादी मनीराम बिश्नोई ने बताया कि उसके खिलाफ बज्जू पुलिस थाने में दर्ज परिवाद को लज्जा भंग और एससी एसटी का केस बताते हुए कांस्टेबल बनवारी ने फाइल बंद करने के खर्चे के तौर पर 15000 रुपये की मांग की थी। 

रिश्वत की मांग के बाद मनीराम ने एसीबी में बनवारी लाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद कांस्टेबल बनवारी लाल को ट्रैप किया। ट्रैप की कार्रवाई के दौरान राजवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, रतन सिंह, अनिल कुमार, हरिराम मनोहर लाल और भगवानदास कांस्टेबल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें