उदयपुर में बच्ची को चाकू से दागा
- फोटो : Amar Ujala Digital
उदयपुर में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके अपनों ने ही बेरहमी की। सही से काम नहीं करने पर भाभी ने ब्चची को गर्म चाकू से दाग दिया। यहां तक उसके मुंह और हाथ-पैर जला दिए।
मासूम पर अत्याचार करने वाले उसके मौसेरे भाई-भाभी हैं। वे बच्ची को बिहार से उदयपुर पढ़ाने के लिए लाए थे लेकिन उन्होंने उसे यहां घर के काम-काज में लगा दिया। बच्ची कोई गलती करती तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती। कई बार मासूम को गर्म चाकू और चिमटे से मुंह और हाथ-पांव दाग कर उसे सजा दी जाती थी। बच्ची को अपने माता-पिता से बात करने से भी मनाही थी। ऐसे में वह अपने पर होने वाले अत्याचार को किसी से बयां नहीं कर सकी।
नाबालिग के साथ हो रहे अत्याचार की भनक पड़ोसी को हुई तो उसने बच्ची के साथ हो रहे अत्याचार की सूचना बाल कल्याण समिति तक पहुंचाई। सूचना के बाद चाइल्ड लाइन और सवीना पुलिस की टीम बच्ची के घर पहुंची और उसे शेल्टर होम भेजा गया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ध्रुव कुमार कविया ने बताया कि बच्ची दो साल से यहां रह रही थी। बच्ची की काउसिंलिग कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।