फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपये की ठगी, आरोपी ने गोली मारने की दी धमकी

Thu, 24 Mar 2022 05:14 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में अखबार में विज्ञापन देखकर एक कोचिंग संचालक ने छात्रों का एडमिशन कराने के लिए पैसे दे दिए। जब एडमिशन नहीं होने पर वो पैसे मांगने गया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
जोधपुर में एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन और कंपाउंडर की नौकरी दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख की ठगी का खुलासा हुआ है। पीड़ित कोचिंग संचालक ने पांच छात्रों के एडमिशन कराने के लिए आरोपी को पैसे दिए थे। आरोप है कि जब पीड़ित एडमिशन नहीं होने पर पैसे वापस मांगने गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन

जयपुर के प्रताप नगर थाने में लक्ष्मीनगर निवासी श्रीलाल गहलोत ने जगतपुरा निवासी रवि चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गहलोत ने बताया कि वो जोधपुर में कोचिंग चलाते हैं। उन्होंने दिसंबर 2017 में अखबार में विज्ञापन देखा। जिसमें सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिले का दावा किया गया था। जिसके बाद उन्होंने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया। 


एक बार ठग ने लौटा दिए थे 60 लाख रुपये

पीड़ित ने बताया कि उसने रवि चौधरी से बात कर तीन छात्रों के एडमिशन के लिए 60 लाख रूपये दिए। उसके बाद एडमिशन के लिए सारे जरुरी कागजात दिए। उसने कहा कि नीट का फॉर्म छात्र भर दे और परीक्षा दे बाकी वो देख लेगा। सिलेक्शन नहीं होने पर रवि ने 60 लाख रुपये लौटा दिए।

विज्ञापन

इसके बाद फरवरी में दोबारा कोचिंग संचालक गहलोत ने रवि से एडमिशन कराने की बात की। जिसमें तीन बच्चों के एडमिशन के 30-30 लाख रुपये दिए। वहीं एक को कंपाउंडर की नौकरी लगाने के लिए 17 लाख और पीजी स्क्रीनिंग टेस्ट के नाम पर 30 लाख वसूले। एक बार फिर एडमिशन नहीं होने पर कोचिंग संचालक ने रवि से पैसे मांगने घर पहुंचा। जिसके बाद रवि ने कहा कि दोबारा घर आए तो गोली मार दूंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें