फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाजिल्का: ईवीएम की सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 04 Mar 2022 10:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)

सार

सरकारी अस्पताल में मौजूद थाना सिटी प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि उक्त मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बाहर से बुलाई गई है, जबकि पुलिस उच्च अधिकारी उक्त मामले की पूरी जांच कर रहे हैं कि यह एक हादसा है या खुदकुशी।
विज्ञापन
मृतक सब इंस्पेक्टर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाजिल्का के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में रखी गई ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार गुरुवार शुक्रवार की रात करीब साढ़े तीन बजे सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ड्यूटी से फारिग होने के बाद वहां बने एक कमरे में गया था। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने गोली की आवाज सुनी।

विज्ञापन


सूचना पुलिस को देते हुए उसे सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकारी अस्पताल में मौजूद थाना सिटी प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि उक्त मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बाहर से बुलाई गई है, जबकि पुलिस उच्च अधिकारी उक्त मामले की पूरी जांच कर रहे हैं कि यह एक हादसा है या खुदकुशी। फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें