तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे पंजाब की निवासी तीन किसान आंदोलनकारी महिलाओं की डंपर से कुचले जाने से मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हुई हैं।
पढ़ें अन्य खबरें...
पंजाब: हाईटेक नाका छोड़ कमरे में लेटे थे एएसआई, डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने मौखिक आदेश देकर किया सस्पेंड
पंजाब में जालंधर-लुधियाना सीमा पर फिल्लौर में पंजाब पुलिस के स्थायी नाके पर तैनात तीन एएसआई को डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने सस्पेंड करने के मौखिक आदेश दिए हैं। दरअसल रंधावा काफिला लेकर फिल्लौर नाके से निकले तो मौके पर कोई पुलिस मुलाजिम मौजूद नहीं था, जिसके बाद डिप्टी सीएम ने अपना काफिला रुकवा लिया और देखा कि तैनात पुलिस अधिकारी नाके के पास बने कमरे में लेटे हुए थे।
पढ़ें विस्तृत खबर...
नई राजनीति: खालिस्तानी संगठनों और पाकिस्तान को ललकार कैप्टन ने गढ़ी दमदार राष्ट्रवादी की छवि, 2022 में बनेगा मुख्य मुद्दा
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी छवि को दमदार राष्ट्रवादी के रूप में उभारकर पंजाब की राजनीति में दोबारा अपने पांव जमाने के रास्ते पर निकल पड़े हैं। इससे तय है कि 2022 में पंजाब के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवाद अहम मुद्दा होगा।
पढ़ें विस्तृत खबर...
Bahadurgarh accident: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की तीन महिला प्रदर्शनकारियों को डंपर ने कुचला, मौत
तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे पंजाब की निवासी तीन किसान आंदोलनकारी महिलाओं की डंपर से कुचले जाने से मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हुई हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
विधानसभा चुनाव की तैयारी: दो दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे अरविंद केजरीवाल, मानसा में किसानों से की बात
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मानसा में किसानों से मुलाकात की। 2022 में पंजाब में विधानसभा चुनाव हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
बरगाड़ी बेअदबी मामला: अदालत में खुली आरोपी डेरा अनुयायी की हस्तलेखन की सीलबंद रिपोर्ट, सूत्रों का दावा-लिखावट मिली
साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित विवादित पोस्टर लगाने व पावन स्वरूप की बेअदबी करने के मामलों की बुधवार को जेएमआईसी तरजनी की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान विवादित पोस्टर प्रकरण में चंडीगढ़ लैब से आई आरोपी डेरा अनुयायी सुखजिंदर सिंह सन्नी कंडा के हस्तलेखन (हैंडराइटिंग) नमूने की सीलबंद रिपोर्ट को भी खोला गया।
पढ़ें विस्तृत खबर...