अब रंधावा पर भड़के सिद्धू: नशे के मामले में हाईकोर्ट से गुहार क्यों...रिपोर्ट खोलें और कार्रवाई करें
नशे के मुद्दे पर लगातार अपनी ही सरकार पर हमलावर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने अब उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा पर टिप्प्णी की है। सिद्धू ने ट्वीट किया कि नशे के मामले में हाईकोर्ट में गुहार लगाने का क्या मतलब है। जब कोर्ट निर्देश दे चुका है कि आप रिपोर्ट खोलें। अगर रिपोर्ट में कुछ नहीं है तो कैप्टन अमरिंदर सिंह से जवाबदेही हो और अगर नहीं है तो फिर तुरंत कार्रवाई की जाए।
पढ़ें विस्तृत खबर...
सुनील जाखड़ का तंज: पंजाब में ड्रामा नई राजनीतिक मुद्रा, बिक्री ज्यादा पर विश्वसनीयता कम
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ नाराज हैं। इस बार उन्होंने पंजाब में सियासी ड्रामे पर तंज कसा है। एक ट्वीट कर जाखड़ ने कहा कि पंजाब में, 'ड्रामा' नई राजनीतिक मुद्रा है। यह क्रिप्टो मुद्रा की तरह है, बिकती तो बहुत है, लेकिन विश्वसनीयता में कम है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब में सख्ती: हेरोइन तस्करी करने वाले किसानों पर कसेगी नकेल, बीएसएफ ने सरहद पर लगाए कैमरे
पंजाब में सरहद पर हेरोइन और असलहा तस्करी की बढ़ रही वारदातों को मद्देनजर बीएसएफ ने फाजिल्का से सटी फेंसिंग पर खुफिया कैमरे स्थापित किए हैं। फेंसिंग पार खेती करने जा रहे किसानों पर अब कैमरे के जरिए बीएसएफ की पैनी नजर होगी। उक्त सभी कैमरों का कंट्रोल एक जगह किया गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
मौसम की मार: 100 के पार हुई मटर, 50 पर पहुंचा आलू... नई फसल के आने पर ही हालात बदलने की उम्मीद
पंजाब में चाव से खाई जाने वाली आलू मटर की सब्जी का स्वाद खराब हो गया है। मटर का भाव 100 रुपये किलो से अधिक चल रहा है जबकि आलू भी 50 रुपये तक जा पहुंचा है। आलू मटर की सब्जी में डलने वाला टमाटर 120 रुपये किलो तक खुदरा मार्केट में मिल रहा है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पटियाला: पीयू वीसी को आरएसएस का बताने पर फंसे विधायक, माफी न मांगने पर 20 करोड़ की मानहानि दावा ठोकने की चेतावनी
पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर अरविंद को पूरे मीडिया के सामने और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की हाजिरी में आरएसएस का कहना घन्नौर से कांग्रेसी विधायक मदन लाल जलालपुर को महंगा पड़ सकता है।
पढ़ें विस्तृत खबर...