पंजाब मंत्रिमंडल की तरफ से दो विधायकों के बेटों को अफसर बनाने के फैसले पर उठे विवाद को निपटाने के लिए सोमवार को सांसद प्रताप सिंह बाजवा आगे आए। उन्होंने अपने छोटे भाई फतेहजंग सिंह बाजवा और सहयोगी राकेश पांडे से अपील की कि वे स्वेच्छा से पंजाब कैबिनेट से उनके बेटों को अनुकंपा के आधार पर मिली नौकरी का प्रस्ताव छोड़ दें। वहीं आम आदमी पार्टी इस बार सीएम चेहरे के साथ पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरेगी। पार्टी का सीएम उम्मीदवार सिख होगा और वह सबको पसंद आएगा।
पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
नई सियासी पारी: आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कुंवर विजय प्रताप, अरविंद केजरीवाल ने दिलाई एंट्री
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अमृतसर पहुंचे। केजरीवाल की मौजूदगी में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप भी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब की सियासत में यह बड़ा उलट फेर माना जा रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...
अरविंद केजरीवाल का एलान: पंजाब में सिख चेहरे को ही सीएम बनाएगी आप, होगा सबका पसंदीदा
आम आदमी पार्टी इस बार सीएम चेहरे के साथ पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरेगी। पार्टी का सीएम उम्मीदवार सिख होगा और वह सबको पसंद आएगा। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में यह एलान किया।
पढ़ें पूरी खबर...
विधायकों के बेटों को नौकरी देने का विवाद: प्रताप बाजवा ने विधायकों से की प्रस्ताव छोड़ने की अपील
पंजाब मंत्रिमंडल की तरफ से दो विधायकों के बेटों को अफसर बनाने के फैसले पर उठे विवाद को निपटाने के लिए सोमवार को सांसद प्रताप सिंह बाजवा आगे आए।
पढ़ें पूरी खबर...
फिर भड़के सिद्धू: कैप्टन पर साधा निशाना, कहा-मैं शोपीस नहीं हूं जो सिर्फ चुनाव में काम आऊं
पंजाब कांग्रेस में सब कुछ सही होने के आसार नजर नहीं आ रहे। हाईकमान की हर तरह की कोशिश के बावजूद नवजोत सिद्धू अमरिंदर सिंह की प्रधानी को मानने को तैयार नहीं हैं। सोमवार को सिद्धू फिर फॉर्म में नजर आए।
पढ़ें पूरी खबर...
चंडीगढ़: 1988 बैच के आईएएस धर्मपाल होंगे चंडीगढ़ प्रशासक के नए सलाहकार, लेंगे मनोज परिदा की जगह
वर्ष 1988 बैच के आईएएस धर्मपाल चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर...