फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राघव चढ्ढा ने कहा- स्कॉलरशिप घोटाले से सिद्ध हुआ कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार दलित विरोधी

Fri, 18 Jun 2021 07:42 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राघव चड्ढा ने कहा कि जब तक दलित वर्ग के दो लाख विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी नहीं किये जाते हैं, तब तक आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। हम रोजाना सरकार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करेंगे और उसे अपना निर्णय बदलने के लिए मजबूर कर देंगे...
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के पंजाब सहप्रभारी राघव चड्ढा ने कहा है कि जिस तरह से दलित छात्रों की स्कॉलरशिप के साथ घोटाला किया गया है, उससे यह साबित हो गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार दलित विरोधी है। अब जब कि यह घोटाला लोगों के सामने आ गया है और लोग इसके कारण सरकार का विरोध कर रहे हैं, सरकार आरोपियों को सजा दिलाने की बजाय उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस हरकत की कीमत अगले विधानसभा चुनाव में चुकानी पड़ेगी।      

विज्ञापन


राघव चड्ढा ने कहा कि जब तक दलित वर्ग के दो लाख विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी नहीं किये जाते हैं, तब तक आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। हम रोजाना सरकार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करेंगे और उसे अपना निर्णय बदलने के लिए मजबूर कर देंगे। उन्होंने कहा कि दलित वर्ग के विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप राशि में कांग्रेस सरकार की ओर से किये घोटाले के खिलाफ उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी जब तक सरकार उनके हितों की रक्षा का आश्वासन नहीं देती।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें