फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की बड़ी खबरें: किसानों ने शुरू किया रेल रोको आंदोलन और चन्नी सरकार ने व्यापारियों को दी राहत 

Mon, 20 Dec 2021 04:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस की रार खत्म नहीं हो रही है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तकनीकी शिक्षा मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर पार्टी के भीतर विभाजन पैदा करने की कोशिश करने और पुराने कांग्रेसियों की वफादारी पर सवाल उठाने के लिए हमला बोला है।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के नजदीकी संजीव शर्मा बिट्टू पटियाला नगर निगम के मेयर पद पर बने रहेंगे। सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में बिट्टू के हक में फैसला सुनाया। इसके बाद कैप्टन खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। इसे 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कैप्टन खेमे की एक बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। पढ़ें अन्य खबरें...  

विज्ञापन


फिर आंदोलन की राह पर किसान: कर्ज माफी और नौकरी के लिए किसानों ने रोके रेल ट्रैक 

किसानों और मजदूरों ने कर्ज माफी की मांग को लेकर सोमवार सुबह अमृतसर-दिल्ली रेल ट्रैक पर देवीदासपुरा स्टेशन पर जाम लगा दिया। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश प्रधान सतनाम सिंह पन्नू और महासचिव स्वर्ण सिंह पंधेर के नेतृत्व में किसानों ने अगला एलान होने तक मोर्चा जारी रखने की चेतावनी दी। पढ़ें विस्तृत खबर... 

पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले चन्नी सरकार ने व्यापारियों को दी राहत, वैट के 40 हजार लंबित केस रद्द

पंजाब सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार की ओर से प्रदेश के 40 हजार लंबित वैट केस रद्द कर दिए गए हैं। साथ ही बकाया 8000 से अधिक मामलों के निपटारे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि व्यापारी टैक्स देनदारी का केवल 30 प्रतिशत ही जमा कराएंगे। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस में फिर रार: राणा गुरजीत ने नवजोत सिद्धू को बताया भाड़े का सिपाही, कहा-पार्टी को न बांटे

पंजाब कांग्रेस की रार खत्म नहीं हो रही है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तकनीकी शिक्षा मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर पार्टी के भीतर विभाजन पैदा करने की कोशिश करने और पुराने कांग्रेसियों की वफादारी पर सवाल उठाने के लिए हमला बोला है। पढ़ें विस्तृत खबर... 

पटियाला: अमरिंदर के नजदीकी संजीव शर्मा बिट्टू बने रहेंगे मेयर, हाईकोर्ट के फैसले से कैप्टन समर्थकों में खुशी 

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के नजदीकी संजीव शर्मा बिट्टू पटियाला नगर निगम के मेयर पद पर बने रहेंगे। सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में बिट्टू के हक में फैसला सुनाया। इसके बाद कैप्टन खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। इसे 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कैप्टन खेमे की एक बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। पढ़ें विस्तृत खबर...  

खुली बहस पर जंग: केजरीवाल ने आगे किया भगवंत मान का नाम, सिद्धू बोले-मान दिल्ली में शराब माफिया नहीं चलाते 

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के बीच शाब्दिक जंग तेज होने लगी है। नवजोत सिद्धू ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती दी थी, जिसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के पंजाब प्रधान सांसद भगवंत मान सिद्धू से बहस करेंगे। पढ़ें विस्तृत खबर... 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें