पंजाब में अब गन्ने की फसल बीमारी से दूर रहेगी। पंजाब सरकार खेती-किसानी को बढ़ावा देने के लिए किसानों को रोग प्रतिरोधक और टिकाऊ बीज वितरित करने जा रही है। सरकार के इस प्रयास से राज्य में गन्ने की फसल को बढ़ावा मिलेगा और पैदावार भी बढ़ेगी। अभी पंजाब में 70 प्रतिशत कृषि भूमि में किसान गन्ने की पैदावार करते हैं।
पढ़ें अन्य खबरें...
एक और नियुक्ति: पूर्व आईपीएस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा को सिद्धू ने बनाया अपना प्रमुख रणनीतिक सलाहकार
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा को अपना प्रमुख रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी अदालत में पेश
आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुमेध सिंह सैनी को विजिलेंस ने कड़ी सुरक्षा में गुरुवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया। पंजाब विजिलेंस ने सेक्टर 20 स्थित एक कोठी की खरीद के मामले में सुमेध सिंह सैनी पर हाल ही में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद विजिलेंस ने कोठी पर सैनी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश भी दी थी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
शह और मात का खेल: कभी विजिलेंस को चलाते थे पूर्व डीजीपी सैनी, आज खुद विजिलेंस की गिरफ्त में
54 साल की उम्र में भारत के सबसे कम उम्र के डीजीपी बनने का रिकार्ड बनाने वाले सुमेध सिंह सैनी को बुधवार को उसी विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया, जिसके कभी वे चीफ हुआ करते थे। उनकी इजाजत के बिना इसका पत्ता तक नहीं हिलता था।
पढ़ें विस्तृत खबर...
सख्ती: एक साल में पुलिस ने बंद करवाए 464 अकाउंट, फिर भी सोशल मीडिया पर एक दूसरे को धमका रहे गैंगस्टर
चंडीगढ़ में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए फेसबुक अकाउंट के जरिए गैंगस्टर एक दूसरे को धमकी देने से लेकर हत्या की जिम्मेदारी ले रहे हैं। वहीं पुलिस गैंगस्टरों के 464 अकाउंट बंद करके अपनी पीठ थपथपा रही है, जबकि सोशल मीडिया पर गैंगस्टर एसएसपी कुलदीप सिंह चहल तक को धमकी दे चुके हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
अच्छी खबर: अब बीमार नहीं होगा पंजाब का गन्ना, सरकार किसानों को देगी रोग प्रतिरोधक और टिकाऊ बीज
पंजाब में अब गन्ने की फसल बीमारी से दूर रहेगी। पंजाब सरकार खेती-किसानी को बढ़ावा देने के लिए किसानों को रोग प्रतिरोधक और टिकाऊ बीज वितरित करने जा रही है। सरकार के इस प्रयास से राज्य में गन्ने की फसल को बढ़ावा मिलेगा और पैदावार भी बढ़ेगी। अभी पंजाब में 70 प्रतिशत कृषि भूमि में किसान गन्ने की पैदावार करते हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...