पाकिस्तान बॉर्डर से बोले पंजाब के डिप्टी सीएम- राज्य में बनाई जा रही इमरजेंसी जैसी स्थिति, बर्दाश्त नहीं करेंगे
पंजाब के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कल रात अमृतसर के अजनाला इलाके का दौरा किया, जो पाकिस्तान की सीमा से सटा है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ को सीमा पर ही रखा जाना चाहिए और बाकी इलाकों की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब पुलिस के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब : सिद्धू ने 18 दिन बाद वापस लिया इस्तीफा, राहुल से मिलने के बाद बोले- सब ठीक हो गया
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के 18 दिन बाद शुक्रवार को अपना इस्तीफा वापस ले लिया। नाराज चल रहे सिद्धू ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस्तीफा वापस लेने की बात कही। पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
Kundli Border Murder Case: बर्बर हत्या का आरोपी निहंग सर्बजीत सात दिन के रिमांड पर, हर रोज होगा मेडिकल
कुंडली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के आरोप में पंजाब के लखबीर सिंह की हत्या करने के आरोपी निहंग सर्बजीत को पुलिस ने शनिवार दोपहर को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे हथियार बरामद करने के साथ ही अन्य आरोपियों की पहचान का प्रयास करेगी। कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन स्थल के पास पंजाब के तरनतारन स्थित चीमा खुर्द गांव के लखबीर की शुक्रवार तड़के हत्या कर दी गई थी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
बीएसएफ के अधिकार में बढ़ोतरी: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने की अपील, केंद्र के खिलाफ एक हो जाएं सभी दल
पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को राज्य के सभी राजनीतिक दलों से कहा है कि वे आपस में लड़ना बंद करें और केंद्र के फैसले के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हो जाएं। बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने पर बादल ने कहा कि केंद्र के इस कदम से देश का संघीय ढांचा कमजोर हो जाएगा और राज्य सरकार का दर्जा नगरपालिका के बराबर हो जाएगा।
पढ़ें विस्तृत खबर...
अमृतसर में वारदात: चंडीगढ़ के दंपति से मानावाले के पास अज्ञात लुटेरों ने छीनी कार, जेवर और मोबाइल फोन भी ले गए
अमृतसर के मानावाला के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात कार सवारों ने चंडीगढ़ से आ रहे दंपति से कार लूट ली। आरोपी दंपति से सोने के जेवर और तीन मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। चंडीगढ़ के पारुल भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार की रात चंडीगढ़ से अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए अमृतसर आ रहे थे।
पढ़ें विस्तृत खबर...