फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की बड़ी खबरें: सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय बने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख और मोगा में दोहरा हत्याकांड

Fri, 15 Oct 2021 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में चल रही सियासी उथल-पुथल के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत से मिलने दिल्ली पहुंचे। बैठक के बाद सिद्धू ने कहा कि मैंने पंजाब और पंजाब कांग्रेस से संबंधित मेरी चिंताओं से पार्टी हाईकमान को अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग ने इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो को एक माह का समय देते हुए 16 नवंबर को जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


पंजाब: नवजोत सिद्धू की पसंद सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख नियुक्त 

पंजाब सरकार ने गुरुवार देर रात एक आदेश के तहत सीनियर आईपीएस अधिकारी डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का चीफ डायरेक्टर तैनात किया है। चट्टोपाध्याय विजिलेंस ब्यूरो का यह पद अतिरिक्त कार्यभार के रूप में मौजूदा प्रमुख बीके उप्पल की अवकाश अवधि के दौरान संभालेंगे। पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा में बर्बर वारदात: कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक की हत्या, पिटाई के बाद हाथ काट बैरिकेड से लटकाया

हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर युवक की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर चल रहे धरना स्थल की मुख्य स्टेज के पीछे बैरिकेड पर एक व्यक्ति का शव बंधा मिला है। उसकी नृशंस तरीके से पिटाई करने के साथ ही दाहिना हाथ काटकर मारा गया है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस: हरीश रावत से मिले सिद्धू, कहा- पार्टी पर पूरा भरोसा, जो फैसला लिया जाएगा मंजूर होगा

पंजाब में चल रही सियासी उथल-पुथल के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत से मिलने दिल्ली पहुंचे। बैठक के बाद सिद्धू ने कहा कि मैंने पंजाब और पंजाब कांग्रेस से संबंधित मेरी चिंताओं से पार्टी हाईकमान को अवगत करा दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

सीएम के खिलाफ टिप्पणी का मामला: पंजाब अनुसूचित जाति आयोग ने दिए जांच के निर्देश, 16 नवंबर को देनी होगी रिपोर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग ने इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो को एक माह का समय देते हुए 16 नवंबर को जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। पढ़ें विस्तृत खबर...

दोहरा हत्याकांड: मोगा के गांव में दो लोगों की हत्या, तेजधार हथियार से किया गया वार  

मोगा के थाना बाघापुराना के गांव नाथेवाला में गुरुवार रात तेजदार हथियार से दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। मरने वालों की पहचान पाल सिंह (52) और जसविंदर सिंह (42) के रूप में हुई है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें