फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की बड़ी खबरें: बीएसएफ ने सरहद से बरामद की हेरोइन और सीएम चन्नी से मिलीं सांसद परनीत कौर

Mon, 15 Nov 2021 04:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमृतसर में रेलवे की महिला कर्मचारी सिमरजीत कौर की आत्महत्या के चार दिन बाद उसके ही विभाग के एसएसए ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अब महिला कर्मचारी के भाई और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुटप्रिंट के जरिए अपराधियों की पहचान उजागर करने वाले पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के एंथ्रोपोलॉजी विभाग के प्रो. केवल कृष्ण का नाम दुनिया के टॉप-20 फोरेंसिक वैज्ञानिकों में शुमार हो गया है। वहीं पंजाब के विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में सियासत की गरमागरमी के बीच नेताओं के अच्छे काम भी चर्चा का विषय बन रहे हैं। पढ़ें अन्य खबरें... 
विज्ञापन


सफलता: पंजाब के फिरोजपुर से मिली आठ पैकेट हेरोइन, पराली के साथ धान की फसल में छुपाए हुए थे
पंजाब में हेरोइन बरामदगी का सिलसिला जारी है। सीमा सुरक्षा बल ने फिरोजपुर सेक्टर में आईबी ट्रैक के पास आठ संदिग्ध पैकेट बरामद किए हैं। पीली और चांदी की छड़ियों के आकार में बरामद यह पैकेट पुआल के साथ धान की फसल में छुपाए गए थे। पढ़ें विस्तृत खबर... 

पंजाब के सीएम का अच्छा काम: गड्ढे में गिरी गाय को बचाने के बचाव कार्य की अगुवाई की, खुद दिखाते रहे टॉर्च

पंजाब के विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में सियासत की गरमागरमी के बीच नेताओं के अच्छे काम भी चर्चा का विषय बन रहे हैं। रविवार रात को सीएम चरणजीत चन्नी का कुछ अलग ही रूप दिखा। उन्होंने गड्ढे में गिरी गाय की जान बचाने के लिए चल रहे बचाव कार्य की अगुवाई की। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन


अमृतसर: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी रेलवे कर्मचारी फंदे से झूला, मृतका के भाई पर पैसे मांगने का आरोप 

अमृतसर में रेलवे की महिला कर्मचारी सिमरजीत कौर की आत्महत्या के चार दिन बाद उसके ही विभाग के एसएसए ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अब महिला कर्मचारी के भाई और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पढ़ें विस्तृत खबर... 

पंजाब में नई सियासी हलचल: सीएम चन्नी से मिलीं पटियाला की सांसद परनीत कौर, कई मायनों में खास रही मुलाकात

पंजाब की सियासत में एक और हलचल देखने को मिली। पटियाला से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने रविवार को मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की। पढ़ें विस्तृत खबर... 
 
सम्मान: दुनिया के टॉप-20 फोरेंसिक वैज्ञानिकों में शामिल हुए पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रो. केवल कृष्ण, सूची में मिला 17वां स्थान

फुटप्रिंट के जरिए अपराधियों की पहचान उजागर करने वाले पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के एंथ्रोपोलॉजी विभाग के प्रो. केवल कृष्ण का नाम दुनिया के टॉप-20 फोरेंसिक वैज्ञानिकों में शुमार हो गया है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी यूएसए की ओर से जारी फोरेंसिक वैज्ञानिकों की विश्व रैंकिंग में प्रो. केवल कृष्ण को 17वां स्थान मिला है। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें