फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की बड़ी खबरें: सिद्धू का सलाहकार बनने से पूर्व डीजीपी का इनकार और 25 प्रतिशत बढ़ी टीके की सप्लाई

Thu, 12 Aug 2021 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी को गुरुवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत दी है। पूर्व डीजीपी सैनी को हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत देते हुए एक सप्ताह में जांच में शामिल होने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने भविष्य में उनकी जत्थेबंदी की सियासत में एंट्री की संभावना को सिरे खारिज कर दिया है। उगरांहा ने कहा कि ऐसा सवाल ही पैदा नहीं होता है। उनकी जत्थेबंदी किसान मजदूर समेत हरेक वर्ग के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। दिल्ली आंदोलन के दौरान देश के हरेक वर्ग की आवाज बुलंद कर रहे हैं। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


फिर चर्चा में सिद्धू: पंजाब के पूर्व डीजीपी मुस्तफा ने सलाहकार बनने से किया इनकार, ये बताया कारण
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार के रूप में काम करने से इनकार कर दिया है। नवजोत सिद्धू ने बुधवार को अपने लिए चार सलाहकारों की नियुक्ति का एलान किया था। इन चार सलाहकारों में पूर्व डीजीपी मुस्तफा का नाम भी शामिल था।
पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


उगराहां की दो टूक: सियासत में एंट्री करने का सवाल ही नहीं, चढूनी का चुनाव लड़ने का फैसला भी गलत 
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने भविष्य में उनकी जत्थेबंदी की सियासत में एंट्री की संभावना को सिरे खारिज कर दिया है। उगरांहा ने कहा कि ऐसा सवाल ही पैदा नहीं होता है। उनकी जत्थेबंदी किसान मजदूर समेत हरेक वर्ग के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। दिल्ली आंदोलन के दौरान देश के हरेक वर्ग की आवाज बुलंद कर रहे हैं। 
पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब: पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को मिली अंतरिम जमानत, आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट ने दी राहत 
आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी को गुरुवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत दी है। पूर्व डीजीपी सैनी को हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत देते हुए एक सप्ताह में जांच में शामिल होने का आदेश दे दिया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पंजाब: वसीका नवीस के 60 प्रतिशत पद खाली, 1262 ही बचे, रजिस्ट्री लिखाने के लिए लंबा हो रहा इंतजार
पंजाब के जिलों में वसीका नवीसों (रजिस्ट्री लिखने वाले) के करीब 60 प्रतिशत से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। राज्य के 21 जिलों में 1262 पदों पर वसीका नवीसों के लाइसेंस बचे हैं। पंजाब सरकार द्वारा इन पदों पर कोई भर्तियां नहीं की हैं। इस कारण से लोगों को रजिस्ट्री लिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।       
पढ़ें विस्तृत खबर... 

पंजाब: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने माना कैप्टन अमरिंदर सिंह का अनुरोध, टीकों के वितरण में 25 प्रतिशत इजाफा
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान कैप्टन ने आगामी त्योहारों के सीजन के दौरान कोविशील्ड के दूसरे टीके का इंतजार करने वाले 26 लाख लोगों की संख्या का हवाला देते हुए पंजाब को कोविशील्ड टीकों की सप्लाई बढ़ाने का अनुरोध किया। 
पढ़ें विस्तृत खबर... 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें