फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: जासूसी के खेल में नया खुलासा और प्रदेश में और गहराया बिजली संकट.... पढ़ें पांच बड़ी खबरें 

Thu, 08 Jul 2021 05:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भारतीय सेना के दो जवानों ने महज 92 हजार रुपये के लिए पूरे देश की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया और 900 के करीब संवेदनशील दस्तावेज पाक पहुंचा दिए। इसमें से 800 दस्तावेजों में कारगिल में बन रहे भारतीय सेना के नए एयरबेस, ट्रेनिंग सेंटर, कारगिल के आसपास सेना की टुकड़ी के ठिकाने और ड्रोन की पूरी जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भेजी गई।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बिजली संकट गहराता जा रहा है। धान की रोपाई और भीषण गर्मी से राज्य में बिजली की मांग अब 13000 मेगावाट से अधिक हो गई है। वहीं केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर पंजाब भाजपा के नेताओं में आपसी खींचतान तेज हो गई है। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


बठिंडा: गैंगस्टर कुलबीर नरुआना की हत्या से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कनेक्शन 
गैंगस्टर कुलबीर नरुआना की हत्या के मामले में आरोपी मन्ना संधू तलवंडी के फेसबुक पेज से गुरुवार को एक नई पोस्ट डाली गई। इस पोस्ट में लिखा कि कुलबीर ने उसे कुछ पैसों को लेकर विरोधियों के सामने जलील किया था। 
पढ़ें पूरी खबर...

जासूसी का खेल: महज 92 हजार के लिए दांव पर लगाई देश की सुरक्षा, सेना में मचा हड़कंप
भारतीय सेना के दो जवानों ने महज 92 हजार रुपये के लिए पूरे देश की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया और 900 के करीब संवेदनशील दस्तावेज पाक पहुंचा दिए। इसमें से 800 दस्तावेजों में कारगिल में बन रहे भारतीय सेना के नए एयरबेस, ट्रेनिंग सेंटर, कारगिल के आसपास सेना की टुकड़ी के ठिकाने और ड्रोन की पूरी जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भेजी गई।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर... 

पंजाब में और गहराया संकट: बीबीएमबी से अधिक बिजली उत्पादन की अपील, तलवंडी साबो प्लांट की तीसरी यूनिट में भी खराबी
पंजाब में बिजली संकट गहराता जा रहा है। धान की रोपाई और भीषण गर्मी से राज्य में बिजली की मांग अब 13000 मेगावाट से अधिक हो गई है। इस संकट से उबरने के लिए पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से बिजली उत्पादन बढ़ाने को कहा है। उधर, तलवंडी साबो स्थित पावर प्लांट की तीसरी यूनिट में भी खराबी आई गई है।
पढ़ें पूरी खबर... 

राजनीति: पंजाब में कांग्रेस के बाद भाजपा में मची कलह 
केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर पंजाब भाजपा के नेताओं में आपसी खींचतान तेज हो गई है। आंदोलन को लेकर बयानबाजी करने वाले भाजपा नेता अनिल जोशी ने प्रदेश नेतृत्व के कारण बताओ नोटिस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नोटिस के विरोध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और उनकी टीम से इस्तीफा मांग लिया है। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर... 

लुधियाना: विधायक बैंस को अदालत का झटका, दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करने का आदेश
लोक इंसाफ पार्टी (लिप) प्रमुख एवं लुधियाना से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की शिकायत पर एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरसिमरत सिंह की अदालत ने बुधवार को पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है।      
पढ़ें पूरी खबर... 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें