पंजाब के पूर्व मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां का बुधवार को निधन हो गया। बुधवार शाम उन्होंने चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार थे। जत्थेदार सेखवां लंबे समय तक शिरोमणि अकाली दल में रहे। हाल ही में वह अपने बेटे जगरूप सिंह सेखवां समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये थे।
पढ़ें अन्य खबरें...
पंजाब कांग्रेस का लखीमपुर खीरी कूच: सिद्धू का एलान, मंत्री पुत्र पर न हुई कार्रवाई तो करेंगे भूख हड़ताल
लखीमपुर घटना के विरोध में और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और पूरी कैबिनेट के साथ लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए।
पढ़ें विस्तृत खबर...
अमृतसर में एतिहासिक लंगूर मेला शुरू: अपने बच्चों को वानर भेष में लेकर पहुंचे अभिभावक
अमृतसर में गुरुवार को नवरात्र पूजा के साथ ही दुर्ग्याणा मंदिर के पास बड़े हनुमान मंदिर में एतिहासिक लंगूर मेले की शुरुआत हुई। रामायण काल से चली आ रही प्रथा के तहत दशहरे तक चलने वाले इस लंगूर मेले में बड़ी संख्या में बच्चे और बड़े वानर का रूप धारण कर बड़े हनुमान मंदिर में माथा टेकने पहुंचते हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: बिना तबादला अधिकारियों के साथ गए चहेतों की होगी वापसी, डीजीपी ने दिया सख्त आदेश
पंजाब के डीजीपी इकबालप्रीत सिंह सहोता ने बिना ट्रांसफर अधिकारियों के साथ यूनिट छोड़ गए कर्मचारियों को वापस लौटने के आदेश जारी किए हैं। इस बाबत पुलिस की सभी विंग के मुखियों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल इस मामले में वह कार्रवाई करें।
पढ़ें विस्तृत खबर...
लखीमपुर कांड: पंजाब सरकार ने किया बड़ा एलान, मृतक किसानों के परिवारों को देगी 50-50 लाख रुपये
लखीमपुर में घटे घटनाक्रम के बाद पंजाब सरकार ने वहां मारे गए पत्रकार समेत किसान परिवारों को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि लखीमपुर की घटना में पत्रकार समेत जो किसान मारे गए हैं, उनके परिवारों को पंजाब सरकार की ओर से 50-50 लाख रुपये दिए जाएंगे।
पढ़ें विस्तृत खबर...
बटाला: पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां का चंडीगढ़ में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
पंजाब के पूर्व मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां का बुधवार को निधन हो गया। बुधवार शाम उन्होंने चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार थे। जत्थेदार सेखवां लंबे समय तक शिरोमणि अकाली दल में रहे। हाल ही में वह अपने बेटे जगरूप सिंह सेखवां समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये थे।
पढ़ें विस्तृत खबर...