टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भारतीय टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित करने का एलान किया है।
दिल जीत गईं गुरजीत: हार से मायूस परिजन बोले- बेटियों के खेल में कोई कमी नहीं, हार-जीत ऊपर वाले के हाथ
भारतीय महिला हॉकी टीम बेशक ओलंपिक में कांस्य पदक भी नहीं जीत पाई, लेकिन टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। टीम में शामिल खिलाड़ी गुरजीत कौर ने तो सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया, पूरा देश उनका मुरीद बन गया। पंजाब के अमृतसर में स्थित गांव मियादी कलां की रहने वाली गुरजीत के पिता टीम की हार से निराश हैं लेकिन उनका कहना है कि बेटियों ने पूरी मेहनत की।
पढ़ें विस्तृत खबर...
यूं ही कोई मनप्रीत नहीं बनता: एक अफवाह ने बदल दी थी जिंदगी, मां की मेहनत ने पहुंचाया इस मुकाम तक
टोक्यो ओलंपिक में जिस खिलाड़ी की अगुवाई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्ष के बाद पदक जीता है, उनका बचपन बहुत ही संघर्षों में बीता है। पंजाब स्थित जालंधर के गांव मिट्ठापुर के रहने वाले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के पास कभी हॉकी खरीदने तक के पैसे नहीं थे। एक अफवाह ने उनकी जिंदगी को पूरे तरीके से बदल कर रख दिया था।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये देगी सरकार, कैप्टन बोले- 41 साल बाद कांस्य भी सोने जैसा
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भारतीय टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित करने का एलान किया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब में नए दिशा-निर्देश : दो से अधिक संक्रमित मिलने पर 14 दिन बंद रहेंगे स्कूल, रोज भेजनी होगी सूचना
पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों के लिए कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात के तौर पर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके तहत संक्रमण के दो से अधिक केस मिलने पर स्कूलों को 14 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सिविल सर्जनों को स्कूलों पर नजर रखने का निर्देश दिया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
आपात लैंडिंग: दो दिन पहले हादसे के बाद अब हिमाचल में उतारना पड़ा सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर, चालक दल सुरक्षित
पठानकोट के गांव हाड़ा के करीब हिमाचल प्रदेश के गांव मैरा पट्टा में सैन्य एविएशन के एएमएच मार्क-4 ध्रुव हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करवाई गई। पायलट की सूझबूझ से चालक दल पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं, पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर का निरीक्षण करने पहुंच चुकी है।
पढ़ें विस्तृत खबर...