फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात लैंडिंग: दो दिन पहले हादसे के बाद अब हिमाचल में उतारना पड़ा सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर, चालक दल सुरक्षित

Thu, 05 Aug 2021 07:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर हेलीकॉप्टर हादसे के दो दिन बाद हिमाचल प्रदेश में अचानक एक और ध्रुव हेलीकॉप्टर की लैंडिग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से पायलट ने समय रहते हेलीकॉप्टर को खेत में उतारा। चालक दल पूरी तरह से सुरक्षित है। हेलीकॉप्टर ने पठानकोट के मामून कैंट से उड़ान भरी थी। 
विज्ञापन
ध्रुव हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के गांव हाड़ा के करीब हिमाचल प्रदेश के गांव मैरा पट्टा में सैन्य एविएशन के एएमएच मार्क-4 ध्रुव हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करवाई गई। पायलट की सूझबूझ से चालक दल पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं, पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर का निरीक्षण करने पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन


घटना गुरुवार दोपहर बाद की है। बताया जा रहा है कि पठानकोट के मामून कैंट से एएमएच-4 ध्रुव हेलीकॉप्टर ने गश्त के लिए उड़ान भरी थी। इसी दौरान पंजाब और हिमाचल सीमा स्थित चक्की दरिया पर गश्त करते वक्त पायलट को तकनीकी खराबी का आभास हुआ। 

विज्ञापन


समय रहते पायलट ने चक्की दरिया के किनारे खेत में हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करवा दी। इसमें किसी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लैंडिंग हिमाचल में हुई, इसलिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से तकनीकी अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। समाचार लिखे जाने तक तकनीकी समस्या दूर करने का प्रयास किया जा रहा था। सैन्य सूत्रों के मुताबिक जल्द ही तकनीकी दिक्कत दूर कर हेलीकॉप्टर उड़ान भर सकेगा। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें