विरोध: मनाली से मुंबई जा रही कंगना रणौत के काफिले को किसानों ने रोपड़ में रोका, माफी मांगकर हुईं रवाना
अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहने वाल अभिनेत्री कंगना रणौत को शुक्रवार को पंजाब में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। मनाली से मुंबई जाते समय कीरतपुर साहिब टोल प्लाजा पर कंगना रणौत के काफिले को किसानों ने घेर लिया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
Sidhu Moosewala: गायक सिद्धू मूसेवाला ने चंडीगढ़ में थामा पार्टी का हाथ, गीतों के कारण अक्सर रहते हैं विवादों में
अक्सर अपने गीतों की वजह से विवादों में रहने वाले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में शुक्रवार को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू और परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। मूसेवाला युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब विधानसभा चुनाव: कृषि कानून वापस लेते ही मैदान में डटी भाजपा, सिरसा को साथ ला अकाली दल पर की सर्जिकल स्ट्राइक
कृषि कानून वापस लेने के बाद भाजपा अब पंजाब में खुलकर मैदान में आ गई है और सबसे पहले उसने अकाली दल पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। भाजपा ने अकाली दल के दिग्गज मनजिंदर सिंह सिरसा और सुखबीर के पूर्व ओएसडी परमिंदर बराड़ को पार्टी में शामिल करवाया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
फैसला: पंजाब में अब नहीं होंगे ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी, सरकार ने आधिकारिक तौर पर डाइंग कैडर किया घोषित
पंजाब में अब ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी (आरएमओ) नहीं होंगे। सरकार ने आरएमओ को आधिकारिक तौर पर डाइंग कैडर में घोषित कर दिया है। सूबे की ग्रामीण सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सरकार ने 1186 औषधालय खोले थे, लेकिन पदोन्नति नियम न होने के कारण अब तक 626 आरएमओ इस्तीफा दे चुके हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब विधानसभा चुनाव: कैप्टन का दावा- भाजपा और संयुक्त अकाली दल से होगा गठबंधन, ढींढसा बोले-मनगढ़ंत बात
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और संयुक्त अकाली दल के साथ त्रिकोणीय गठबंधन के रूप में मैदान में उतरेगी। भाजपा ने कैप्टन को स्पष्ट कर दिया है कि वह इस समय पंजाब में सीनियर टकसाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी संयुक्त अकाली दल के साथ गठबंधन के प्रयास में है।
पढ़ें विस्तृत खबर...